अनमोल आया, तो नजीर जाएगा! भारत से कौन है वो शख्स जिसे वापस बुलाना चाहता है अमेरिका? सामने आया बड़ा राज

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली शशिकला नर्रा और उनके छह साल के बेटे की न्यू जर्सी के उनके अपार्टमेंट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. शशिकला की उम्र 38 साल थी. इस मामले में अब आठ साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. इनकी हत्या के मामले में अमेरिका के अधिकारियों ने भारतीय नागरिक नजीर हमीद के खिलाफ़ केस दर्ज किया है.

न्यू जर्सी में बर्लिंगटन काउंटी के प्रॉसिक्यूटर ने मंगलवार (US टाइम) को ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत सरकार से हमीद के प्रत्यर्पण करने की भी रिक्वेस्ट की. अमेरिका का कहना है नजीर कथित तौर पर डबल मर्डर करने के बाद भारत भाग गया.

क्राइम सीन से मिले सैंपल से डीएनए हुआ मैच

जांच के दौरान नजीर हमीद के वर्किंग लैपटॉप का DNA, क्राइम सीन पर मिले खून से मैच हुआ था. इस लैपटॉप का इस्तेमाल वो चेन्नई में एक MNC के लिए काम करने के लिए करता था. प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि हमीद, अमेरिका में वर्क वीज़ा पर था. वो न्यू जर्सी की एक कंपनी में शशिकला के पति का कलीग था और उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहता था.

बर्लिंगटन काउंटी प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस ने कहा कि उन्होंने नजीर का DNA सैंपल मांगा था, लेकिन उसने मना कर दिया. इस मामले में US प्रॉसिक्यूटर ने मां-बेटे की हत्या के मामले में नज़ीर हमीद के एक्सट्रैडिशन की मांग की है.

अमेरिका से भारत आया लॉरेंस का भाई

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी अनमोल बिश्वनोई को बुधवार 19 नवंबर को अमेरिका से भारत लाया गया. इसपर एनआईए की तरफ से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. ये गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है.

अनमोल 2022 से ही फरार था. सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से उसकी तलाश की जा रही थी. फरार होने के बाद वो अमेरिका में रहने लगा था. अमेरिका जाने के लिए उसने फर्जी पासपोर्ट की मदद ली थी. इस पासपोर्ट पर उसने फरीदाबाद का एड्रेस रजिस्टर्ड कराया था. अनमोल का घर पंजाब के फाजिल्का में है. ये मूल रूप से यीं का रहने वाला है. उसका असली नाम अनमोल उर्फ भानू है. पिता का नाम लविंद्र कुमार है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |