Apple यूजर्स के लिए WhatsApp की गुड न्यूज! Android के बाद अब iPhone यूजर्स को मिलेगा ये धांसू फीचर, टेस्टिंग शुरू

यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है. अब कंपनी iOS यूजर्स को Multi Account सपोर्ट वाला नया फीचर देने की तैयारी कर रही है, ये फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ये फीचर उन लोगों के बहुत ही काम आता है जो एक ही फोन में दो अलग-अलग नंबर के WhatsApp Account चलाना चाहते हैं. इस फीचर से उन लोगों को काफी फायदा होगा जिनके पास दो या दो से ज्यादा नंबर हैं.

इस फीचर के आने के बाद Apple iPhone यूजर्स बहुत ही आसानी से एक ही ऐप में एक से दूसरे अकाउंट के बीच स्विच कर पाएंगे. हर अकाउंट अपनी चैट, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग को बनाए रखेगा और बिना लॉग आउट किए यूजर्स एक से दूसरे अकाउंट में स्विच कर पाएंगे.

इस वर्जन में चल रही टेस्टिंग

व्हाट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo के अनुसार, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और ये फीचर फिलहाल कुछ ही बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ये फीचर WhatsApp Beta वर्जन 25.34.10.72 में उपलब्ध है. यूजर्स दो अकाउंट्स को एक ही ऐप में जोड़ पाएंगे, सभी डेटा जैसे कि चैट बैकअप, प्राइवेसी कंट्रोल्स हर प्रोफाइल के लिए अलग-अलग होंगे.

मान लीजिए कि आप एक अकाउंट चला रहे हैं और आपको दूसरे व्हाट्सऐप अकाउंट पर मैसेज आया तो ऐप आपको अलर्ट करेगा और साथ ही ये भी बताएगा कि आपके कौन से अकाउंट पर मैसेज रिसीव हुआ है. मल्टी अकाउंट फीचर ऐप लॉक फीचर को भी सपोर्ट करेगा. एक बार दूसरे अकाउंट को जोड़ने के बाद आप दूसरे अकाउंट को सेटिंग्स में जाकर हटा या फिर दोबारा जोड़ भी सकते हैं.

WhatsApp Multi Account iOS Update

इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस फीचर का स्टेबल अपडेट iOS यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी. हालांकि, अभी सटीक तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एंड्रॉयड में इस फीचर के आने के बाद ऐपल चलाने वाले यूजर्स भी इस फीचर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |