सुष्मिता सेन 50 की हुईं, फिर भी कुंवारी! 11 लोगों संग रहा अफेयर, लेकिन दो बेटियों की हैं मां, आखिर क्यों नहीं की शादी?

Sushmita Sen Birthday Special: सुष्मिता सेन हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके चर्चे बॉलीवुड में आने से पहले ही होने लगे थे और न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उन्होंने अपने नाम का परचम लहराया था. साल 1994 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था और वो ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं. मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत की थी.

सुष्मिता सेन आज 50 साल की हो चुकी हैं. एक्ट्रेस का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था. अपनी फिल्मों से ज्यादा सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं. उनका नाम चार-पांच नहीं, बल्कि 11 लोगों के साथ जुड़ चुका है. लेकिन, फिर भी वो 50 की उम्र में कुंवारी हैं. हालांकि इसके बावजूद एक्ट्रेस दो बेटियों की मां हैं.

शादीशुदा डायरेक्टर पर आया था दिल

सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड रजत तारा थे. एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने खुद ये खुलासा किया था. सुष्मिता सेन का नाम कभी शादीशुदा फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट से भी जुड़ा था. लेकिन, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. रिपोर्ट्स कहती हैं कि एक्ट्रेस ने तीन साल तक अभिनेता रणदीप हुड्डा को भी डेट किया था. इनके अलावा बंटी सचदेव और बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है.

15 साल छोटे रोहमन को भी किया था डेट

सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट बहुत लंबी है. हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ भी सुष्मिता के रिश्ते की खबरें आ चुकी हैं. इनके अलावा अभिनेत्री का नाम दो होटेलियर संजय नारंग और ऋतिक भसीन संग भी जुड़ा था. वहीं सुष्मिता उम्र में 15 साल छोटे रोहमन शॉल को भी डेट कर चुकी हैं. ब्रेअकप के बाद उनका रिश्ता आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी संग चर्चा में रहा. दोनों की प्राइवेट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

बिना शादी के बनी 2 बेटियों की मां

एक समय अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए सुष्मिता सेन ने बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया था. पहले उन्होंने साल 2000 में बेटी रेनी को गोद लिया था, जबकि 10 साल बाद यानी साल 2010 में अभिनेत्री ने छोटे बेटी अलीशा को गोद लिया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |