उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब बढ़कर मिलेगा वेतन, सरकार ने किए बड़े बदलाव, जानें कितना होगा फायदा

उत्तराखंड के निगम कर्माचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से निगम और निकाय कर्मिचारियों को बड़ा तोहफा दिया और महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. निगम और निकाय कर्मचारियों का भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया गया है. कर्मचारियों को ये भत्ता जुलाई 2025 से ही मिलेगा.

अब निगम और निकाय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत प्रतिशत तक महंगाई भत्ता मिलेगा. अभी तक कर्मचारियों को 55 प्रतिशत भत्ता मिल रहा था. इस आदेश के बाद निगम कर्मियों को 40 हजार वेतन के साथ हर महीने एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक का फायदा होगा. राज्य सरकार की ओर से पहले ही महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के आदेश कर दिए गए थे.

लंबे समय से हो रही DA में बढ़ोतरी की मांग

नगर निगम के कर्मचारी काफी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. उनकी इस लगातार चली आ रही मांग पर आखिरकार सरकार ने कदम उठाया. सोमवार को सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी करते हुए साफ किया कि अब निगम कर्मियों को भी राज्य सरकारी कर्मचारियों की तरह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा.

अध्यक्ष ने सीएम का आभार किया व्यक्त

इस फैसला का निगम कर्मचारियों के संगठनों ने स्वागत किया. राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. महासंघ के महामंत्री नंदलाल जोशी ने भी फैसले का समर्थन करते हुए मांग की कि राज्य कर्मियों की तरह निगम कर्मियों को सभी लाभ बिना देरी लागू किए जाएं.

उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक, गुजरात, बिहार, झारखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई अन्य राज्यों ने भी मंहगाई भत्ता (dearness allowance) बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह कदम केंद्र सरकार की ओर से मंहगाई भत्तामें 3 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के बाद उठाया गया है. सामान्य रूप से ऐसा देखा गया है कि जब केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों या पेंशनधारियों के लिए DA में बढ़ोतरी करती है, तो राज्य सरकार भी करती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |