संस्कार या सम्मान? हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी लेते वक्त जय शाह के छुए पैर, ICC चेयरमैन ने तुरंत रोककर जीता सबका दिल

Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वो 2 नवंबर की शाम देखने को मिला. भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. ऐसा नहीं है कि इससे पहले मौके नहीं मिले थे. पहले भी भारतीय टीम 2 बार साल 2005 और 2017 में ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची थी. लेकिन, फाइनल में पहुंचकर उसे हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन, तीसरी बार हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया ने कोई चूक नहीं की. भारतीय महिलाओं को चैंपियन बनने पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ICC चेयरमैन जय शाह ने दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उसी दौरान जय शाह के पैर भी छुए. इतना ही नहीं उन्होंने ट्रॉफी लेने से पहले भांगड़ा भी किया.

भांगड़ा करते ट्रॉफी लेने पहुंची हरमनप्रीत कौर

सोशल मीडिया पर प्रजेन्टेशन सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो उस वक्त का है, जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, ICC चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेने पहुंचती हैं. ट्रॉफी लेने के लिए जय शाह तक पहुंचने का उनका अंदाज ही पहले कमाल रहता है. हरमनप्रीत भांगड़ा करते हुए जय शाह तक पहुंचती हैं, जो कि सामने आए इस वीडियो में साफ पता चल रहा है.

हरमनप्रीत कौर ने जय शाह के छुए पैर

भांगड़ा करते हरमनप्रीत, जय शाह से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेने तो पहुंचती है. लेकिन, उसके बाद जो वो करती हैं, वो वीडियो को और भी वायरल कर देता है. ट्रॉफी लेने से पहले हरमनप्रीत कौर, ICC चेयरमैन जय शाह के पैर छूती हैं. हालांकि, जब वो ऐसा करती है, जय शाह उन्हें रोकते भी दिखते हैं.

जय शाह ने दी जीत की बधाई

जय शाह ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तो अपने हाथों से सौंपी ही, उन्होंने हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को अपने एक्स हैंडल के जरिए ऐतिहासिक कामयाबी की बधाई भी दी.

भारतीय टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब नवी मुंबई में खेले फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर जीता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |