फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या ‘रिजर्व डे’ ही बचाएगा महामुकाबला?

IND vs AUS, Women’s World Cup 2025 Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाना है, हां इन दिनों बेमौसम बरसात के हालात हैं. ऐसे में इस वेन्यू पर बारिश की स्थिति लगातार बनी है. नवी मुंबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला आखिरी ग्रुप मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है. अब उस मुकाबले के बाद दूसरा सेमीफाइनल भी वहीं है. हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले के बीच में बारिश हुई तो उससे ये रद्द तो नहीं होगा क्योंकि इसके लिए रिजर्व डे भी है. लेकिन, सोचने वाली बात ये है कि बारिश के चलते मैच रिजर्व डे में गया तो क्या होगा?

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर बारिश का साया

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि नवी मुंबई में बारिश का साया सेमीफाइनल पर कितना है? मुकाबला दोपहर के 3 बजे से शुरू होना है. एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक नवी मुंबई में दोपहर के मौसम का मिजाज देखें तो 30-35 प्रतिशत तक बारिश के चांस दिखाई देते हैं. मतलब मैच में बारिश का खलल दिख सकता है. लेकिन, वो बारिश मैच को रिजर्व डे में जाएगी, उसके आसार कम लगते हैं. मतलब, ज्यादा से ज्यादा मैच में देरी हो सकती है. उसके कुछ ओवर्स कट सकते हैं.

रिजर्व डे में गया मैच तो क्या होगा?

लेकिन, मौसम है कभी भी बिगड़ सकता है. उस हालात में भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल का क्या होगा? क्या मैच फिर दोबारा से रिजर्व डे पर शुरू होगा? या फिर वहीं से जहां पर उसे शेड्यूल डे पर रोका गया था? ICC के नियमों के मुताबिक, रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहां पर वो शेड्यूल डे पर रुका था.

ऐसा दोनों सूरतों में होगा. जैसे मैच अगर पूरे 50-50 ओवर का होता है तो जहां पर वो शेड्यूल डे पर रुका, रिजर्व डे पर फिर वहीं से शुरू होगा. और, अगर मैच वाले दिन बारिश के चलते ओवर में कटौती देखने को मिली. जैसे वो 46-46 ओवर का हुआ तो फिर रिजर्व डे पर भी वो 46 ओवर का ही मैच रहेगा और वहीं से शुरू होगा, जहां पर रिजर्व डे में रुका था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |