कानपुर हाईवे पर ‘मछली लूट’! मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी और बोरे में भरकर ले गए मछलियां

कानपुर के कन्नौज-कानपुर हाईवे पर मंघना चौबेपुर के पास बीती रात मछलियों से लदा टाटा पिकअप वाहन पलट गया. ड्राइवर ने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद गाड़ी पलट गई. इसके चलते वाहन पर लदी लाखों रुपये की मछलियां हाईवे पर गिरकर तड़पने लगीं.

घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के गांवों तक पहुंची, लोग पॉलिथीन और बाल्टियां लेकर मछलियां बटोरने पहुंच गए. यह हादसा सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है. पिकअप में लाखों रुपये की मछलियां लदी थीं, जिन्हें कानपुर मछली मंडी पहुंचाया जा रहा था, लेकिन दुर्घटना के बाद सारी मछलियां सड़क पर बिखर गईं.

हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर कुछ देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गए. जब ग्रामीण मछलियां बटोरने लगे तो ड्राइवर ने इसका विरोध किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी, बल्कि उसे मारने तक दौड़ पड़े.

हाईवे पर मछलियों की लूट देखकर कुछ लोगों ने कहा कि लगता है जैसे बिल्ली के भाग्य से छीका फूटा. सड़क पर दूर-दूर तक फैली मछलियों को पकड़ने की होड़ सुबह तक जारी रही. सुबह होने पर कई मछलियां मौके पर मरी हुई मिलीं.

घटना कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरियानी गांव के पास हुई. मछलियों से लदी पिकअप के पलटने के बाद ग्रामीणों ने जमकर मछलियां बटोरीं. मछली प्रेमियों के लिए यह जैसे लॉटरी लगने जैसा मौका बन गया था.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा मछलियां बटोरने की प्रक्रिया को रोक दिया. फिलहाल दुर्घटना में पिकअप पर लदी आधे से ज्यादा मछलियां लूट ली गईं, जबकि बाकी मछलियां मौके पर मर गईं.

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 4 बजे मछलियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी. टकराने के बाद थर्माकोल के डिब्बों में रखी भारी मात्रा में मछलियां सड़क पर फैल गईं. बताया जा रहा है कि ये मछलियां कन्नौज के एक बड़े व्यापारी की थीं, जिन्हें कानपुर मछली मंडी सप्लाई के लिए भेजा गया था.

थाना चौबेपुर पुलिस के अनुसार, अभी तक न तो मछली व्यापारी और न ही ड्राइवर की ओर से कोई तहरीर दी गई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |