बाबा बागेश्वर के फेक वीडियो का पर्दाफाश! धीरेंद्र शास्त्री ने भरे मंच से बताई इसके पीछे की ‘पूरी हकीकत

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. कई बार बयानों के बाद वे माफी भी मांग चुके हैं. इसी कड़ी में अब उनकी तरफ से एक और बड़ा दावा किया गया है. इसके अनुसार विदेशी ताकतें AI का उपयोग कर उनके फेक वीडियो बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही हैं. पिछले दिनों कई फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसी के बाद बाबा बागेश्वर की तरफ से बड़ा दावा किया गया है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनके खिलाफ विदेशी ताकतें साजिश रच रही हैं. इसके लिए एआई (Artificial Intelligence) तकनीक का सहारा लेकर उनके कई फेक वीडियो तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने ने बताया कि 22 सदस्यीय आईटी टीम उनके खिलाफ काम कर रही है, जो स्पॉन्सर्ड फेक वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके.

हम किसी से डरने वाले नहीं हैं- बाबा बागेश्वर

बागेश्वर महाराज ने कहा कि कुछ लोग हमारे आध्यात्मिक कार्यों से परेशान हैं. हमने खुले मंचों से कई बार सच बोला है, इसलिए वे चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि जब हमने हली उल्लाह वालों की ठठरी बांध दी, तो वे क्या चुप रहेंगे? महाराज ने कहा कि कुछ तांत्रिकों की दुकानें बंद हो गई हैं, इसलिए वे भी अब षड्यंत्र में लगे हुए हैं, लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि हमारी रक्षा स्वयं बालाजी सन्यासी बाबा करते हैं.

जो होगा भगवान की इच्छा से होगा- धीरेंद्र शास्त्री

भक्तों को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि दुनिया अगर एकजुट होकर भी हमारे खिलाफ खड़ी हो जाए, तो भी अगर हनुमान जी साथ हों तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. उन्होंने भक्तों से अपील भी की है. उन्होंने कहा कि आप हमारे चक्कर में न पड़ें, हनुमान जी के चक्कर में पड़े. महाराज ने कहा कि जो कुछ भी होगा, वह भगवान की इच्छा से ही होगा, और हम उसी के भरोसे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |