प्रेमानंद महाराज का हास्यबोध! ‘डॉक्टर पधार गए, मरीज अभी जिंदा है…’ सुनकर खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए संत

‘डॉक्टर पधार गए, मरीज अभी जिंदा है…’ यह कहते हुए वृदांवन के संत प्रेमानंद जोर-जोर से हंसने लगते हैं. फिर वहां मौजूद संत भी जोर से ठहाके लगाने लगते हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रेमानंद महाराज लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. फिर भी वह श्रद्धालुओं से मिलते रहते हैं.

हाल ही में एक संत प्रेमानंद से मिलने आए और पुराने समय की यादों को साझा किया. इसी दौरान बातचीत में प्रेमानंद से कहते हैं कि आपका जिन्होंने इलाज किया, वो तो दुनिया से पधार गए. यह सुनते ही प्रेमानंद हंसने लगते हैं. वह कहते हैं कि डॉक्टर पधार गए, मरीज अभी जिंदा है. बातचीत के दौरान उस होमियोपैथी डॉक्टर की भी बात होती है, जिन्होंने प्रेमानंद का इलाज किया था, लेकिन वो डॉक्टर भी इस दुनिया में नहीं हैं.

जब खूब हंसे प्रेमानंद

वीडियो में प्रेमानंद से मिलने आए एक संत कहते हैं कि हमें लगता है कि ऐसी व्यवस्था रहती कि सबकी आयु थोड़ी-थोड़ी देकर आपकी आयु (प्रेमानंद की उम्र) बढ़ाई जा सकी. इस पर प्रेमानंद हंसने लगते हैं. फिर वह कहते हैं कि ऐसी व्यवस्था से ही चल रहे हैं. प्रेमानंद टंडन साहब (डॉक्टर) का जिक्र भी करते हैं. टंडन साहब ने कहा था कि वो (प्रेमानंद ढाई से पांच साल ही) जीवित रहेंगे. लेकिन ऐसा बताने वाले टंडन साहब खुद चले गए, लेकिन हम जिंदा हैं. इस पर सभी जो-जोर से हंसने लगते हैं.

प्रेमानंद महाराज वृंदावन में अपने आश्रम में नियमित रूप से भजन, कीर्तन और प्रवचन करते हैं. वे राधा-कृष्ण के परम भक्त हैं. उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन बचपन से ही उनमें भगवान के प्रति असाधारण लगाव था. वे अक्सर मंदिरों में समय बिताते, भजन और कीर्तन सुनते और भगवद्गीत और पुराणों का अध्ययन करते. उनके मन में ईश्वर के प्रति गहन श्रद्धा विकसित हो गई. प्रेमानंद महाराज ने घर छोड़ दिया और भक्ति मार्ग को अपना लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |