कानून की धज्जियां! RLD विधायक योगेश का SUV से आतिशबाजी करते वीडियो वायरल, क्या पुलिस करेगी एक्शन?

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के विधायक योगेश नौहवार का गाड़ी से आतिशबाजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि क्या इस प्रकार से आतिशबाजी करना सही है.

दरअसल दीपावली के अवसर पर विधायक योगेश नौहवार ने SUV से आतिशबाजी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सबसे बड़ी बात है कि चलती हुई गाड़ी में हाथ में गन शॉट पड़कर आतिशबाजी करना क्या उचित है. यदि कोई हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता.

यह वीडियो वायरल हो जाने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि ये सत्ता का है नशा या फिर किसी और चीज का घमंड. यह वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है, जिसके बाद लोगों ने इससे वायरल कर दिया है और अब यह चर्चा का विषय बनी हुई है.

हाल में चर्चा में आए थे विधायक योगेश

विधायक योगेश नौहवार पिछले महीने राष्ट्रपति के मथुरा दौरे के वक्त भी चर्चा में आए थे. दरअसल, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रहे एमएलसी को पुलिस ने रोक दिया था, जिसके बाद उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई थी. बाद में अधिकारी उन्हें अपने वाहन से ले गए थे.

मथुरा में महामहिम के दौरे को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े थे. योगेश नौहवार को भी रोक लिया गया था. एमएलसी जब कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया. इस दौरान कुछ देर तक पुलिस कर्मियों से उनकी कहासुनी भी हुई. ये घटनाक्रम भूतेश्वर तिराहे का है. महामहिम का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचने वाला था और तिराहे से निकलने वाले राहगीरों को बैरिकेडिंग करके रोका गया था. तभी एमएलसी योगेश नौहवार अपनी गाड़ी से पहुंच गए. उनकी गाड़ी को पुलिसकर्मियों ने आगे आने से रोक दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |