संत प्रेमानंद महाराज की अद्भुत दिवाली! फुलझड़ी जलाई, आतिशबाजी देखकर हुए खुश, वृंदावन आश्रम में दिखा सादगी भरा उत्सव

सोमवार को देशभर के लोगों ने धूमधाम से दिवाली मनाई. इसी बीच वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह दिवाली मनाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने राधा रानी के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान वह अपने शिष्यों और अनुयायियों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने फुलझड़ी जलाई और आतिशबाजी का लुत्फ भी उठाया.

प्रेमानंद महाराज का जो वीडियो सामने आया है. उसमें वह कभी जलते हुए पटाखों को देखते हैं तो कभी आसमान में हो रही आतिशबाजी को देखते हैं. वह वीडियो में काफी खुश और एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस पर कई लोग कमेंट कर प्रेमानंद महाराज को दिवाली विश कर रहे हैं. इसके साथ ही उनके जल्द ही एकदम स्वस्थ होने की दुआ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि महाराज जी खुश तो सब खुश.

‘हमारी आंसूओं से दीपावली होती थी’

इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वह दिवाली के बारे में बातते नजर आ रहे हैं. वीडियो में महाराज कहते हैं, “हमारी दीपावली भूखी होती थी. रोटी मांगने जाते तो मना हो जाता कि आज दीपावली है. आज रोटी नहीं बनेगी. दिन में एक टाइम मंदिर जाना होता था. शाम में सभी के घर दीपावली मनाई जा रही है. हम अंधेरे में बैठे रहते थे. न हमारा पास पैसे होते थे, न खाने को होता था तो हमारी आंसूओं से दीपावली होती थी.”

हफ्ते में पांच दिन डायलिसिस

प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठीक नहीं था. बताया गया कि उन्हें हफ्ते में पांच दिन डायलिसिस करानी पड़ती है. कुछ समय के लिए उनकी रात्री पदयात्रा को भी रोक दिया गया था, जिसे अब हाल ही में फिर से शुरू किया गया है. सेहत का ध्यान रखते हुए अब वह अपने आवास से श्री राधा रति केलि कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं, लेकिन वापसी के लिए डिफेंडर गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं. पहले वह आने-जाने दोनों यात्राएं पैदल ही किया करते थे. हालांकि, अब धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |