फैमिली फोटो से पत्नी गायब! वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट की तस्वीर, फैंस ने पूछा- ‘भाभी कहां हैं?’, अफवाहों को मिली हवा

वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली के दिन अपनी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें उनके परिवार का हर एक सदस्य तो दिखा. मगर पत्नी आरती कहीं नजर नहीं आईं. फैमिली फोटो से पत्नी के गायब रहने के बाद उड़ रही अफवाहों को और हवा मिलती दिखी है, जो कि सहवाग के साथ रिश्तों में दरार और मिथुन मन्हास संग अफेयर से जुड़ी है. बहरहाल, आइए आपको पहले ये बता दें कि सहवाग की फैमिली फोटो में और खास क्या रहा?

पत्नी के अलावा फोटो में सब दिखे

वीरेंद सहवाग ने दिवाली के मौके पर अपनी फैमिली फोटो को खुद शेयर किया, जिसमें उनके साथ उनके दोनों बेटे आर्यवीर और वेदांत भी दिखे. तस्वीर में सहवाग के साथ उनकी मां भी दिखीं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सहवाग ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी.

हालांकि, सहवाग की शेयर की हुई तस्वीर में जिस एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो रही उसमें उनकी पत्नी का ना होना. दिवाली जैसे खास मौके पर पत्नी का तस्वीर में ना होना, काफी कुछ कहता है.

उड़ रही इन अफवाहों को मिली हवा

तस्वीर से पत्नी आरती के गायब होने से ये बात भी स्पष्ट होती लगती है कि कहीं पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की बात सच तो नहीं? ऐसी खबरें भी मीडिया में लगातार आती भी रही हैं. और, अब दिवाली के मौके पर जो तस्वीर सामने आई है, उससे भी यही जाहिर होता है.

सहवाग की दिवाली वाली फैमिली फोटो से एक और अफवाह को हवा मिलती दिखती है. और, वो ये कि कहीं उनकी पत्नी आरती के फोटो से गायब होने की वजह BCCI के नए प्रेसीडेंट बने मिथुन मन्हास तो नहीं. सहवाग और मन्हास काफी अच्छे दोस्त थे. दोनों दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलते थे. लेकिन, बीते दिनों ऐसी भी खबरें आई कि सहवाग की पत्नी आरती का अफेयर मिथुन मन्हास के साथ है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

बेटों के साथ फोटो में दिखीं आरती सहवाग

वैसे सहवाग की फैमिली फोटो से आरती भले ही गायब रही हों मगर दिवाली के मौके पर बेटों के साथ अलग से उनकी तस्वीर जरूर सामने आई है. उस तस्वीर को खुद आरती ने ही अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज     |     जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |