पंजाब में बड़ा रेल हादसा टला: शॉर्ट सर्किट से लगी गरीब रथ की AC बोगी में आग, लोको पायलट की सूझबूझ से बचे सैकड़ों यात्री

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस की एक बोगी में शनिवार सुबह को भीषण आग लग गई. ये हादसा पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास हुआ. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. वहीं, रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

उत्तर रेलवे अंबाला के डीआरएम ने कहा है कि सरहिंद जंक्शन (SIR) पर ट्रेन संख्या 12204 (अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस) में आग लगने की सूचना मिली है. रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. स्थिति नियंत्रण में है और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ, जब ट्रेन ने सरहिंद स्टेशन को पार ही किया था. बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की 19 नंबर एसी बोगी में लगी, जिसमें लुधियाना के कई यात्री भी सफर कर रहे थे. जैसे ही बोगी से धुआं उठने लगा, यात्रियों में हड़कंप मच गया.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने रोकी ट्रेन

लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरने के निर्देश दिए. इस दौरान बोगी में मौजूद लोगों ने अपना सामान छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. अफरातफरी के माहौल में कई यात्रियों के चोटिल होने की खबर है. हालांकि, रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि कई यात्रियों का सामान जल गया या बोगी में ही छूट गया.

हादसे के तुरंत बाद ट्रेन स्टाफ और टीटीई ने तत्काल स्थिति संभाली और रेलवे कंट्रोल को सूचना दी. अधिकारियों के निर्देश पर यात्रियों को सुरक्षित अन्य बोगियों में भेजा गया.रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |