दुर्गापुर रेप केस: पुलिस को दोस्त पर शक क्यों? पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी से केस का रुख बदला, क्या थी असल वारदात?

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कथित गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के दोस्त को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का दावा है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप नहीं हुआ, जबकि परिवार शुरू से ही गैंगरेप का आरोप लगा रहा है. आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद देशभर में जमकर विरोध हुआ था. अब इस मामले में पुलिस के दावा ने एक नई बहस छेड़ दी है.

दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ शुक्रवार की रात गैंगरेप किया गया. पीड़ित छात्रा ओडिशा के बालेश्वर की रहने वाली है. यहां MBBS सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार रात 8 बजे छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ डिनर करने के लिए बाहर गई थी. इस दौरान लौटते वक्त उसे 3 लोगों ने रोक लिया. पहले उन्होंने छात्रा का मोबाइल छिना और फिर उसे कैंपस परिसर के सामने मौजूद जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

दोस्त छोड़कर भागा

इस दौरान छात्रा के साथ गया उसका दोस्त भाग गया था. इसके बाद जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर लौटी छात्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इस घटना के बाद देशभर की राजनीति में भूचाल आ गया. पश्चिम बंगाल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू हो गए. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले रविवार को एस.के.रियाजुद्दीन, अपू बरुई और फिरदौस एस.के. गिरफ्तार किया है, जबकि सोमवार को पुलिस ने एस.के. नसीरुद्दीन को दबोच लिया.

आरोपी दोस्त अरेस्ट

रियाजुद्दीन उसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में गार्ड था, जहां पीड़िता पढ़ती है. पांच साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. पुलिस ने अब इस मामले पीड़िता के दोस्त वासिफ अली को गिरफ्तार किया है, जो कि घटना वाले दिन उसके साथ डिनर के लिए निकाला था. पुलिस को उसके पहले ही शक था. पुलिस चार दिनों से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, हर बार वह अलग-अलग जवाब दे रहा था. इसलिए मंगलवार को क्राइम सीन रिक्रिएशन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने किया बड़ा दावा

इस मामले में पुलिस के अधिकारी ने अब तक सामने आए तथ्यों के आधार गैंगरेप की बात को खारिज कर दिया है. उन्होंने दोस्त की भूमिका पर संदेह जताया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. पीड़िता के के पिता ने छात्रा के दोस्त पर बाहर जाने के बाद उसने ही छेड़छाड़ की थी. परिवार ने अपनी बेटी के साथ गैंगरेप होने की बात कहीं थी.अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |