IND vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका! इस स्टार खिलाड़ी के मैदान पर न उतरने की आई बड़ी वजह सामने

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. लेकिन मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ये खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा भी है और पहली पारी में बल्लेबाजी भी की. ऐसे में अब इस खिलाड़ी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

मैदान में नहीं उतरा भारत ये खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के तीसरे दिन साई सुदर्शन भारत के लिए मैदान पर नहीं उतरे, जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, साई सुदर्शन को मुकाबले के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते तीसरे दिन उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एहतियात के तौर पर यह भारतीय क्रिकेटर मैदान पर नहीं उतरा है और फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है.

क्रिकबज की ओर से दिए गए अपडेट में कहा गया, ‘साई सुदर्शन को दूसरे दिन कैच लेने के प्रयास में चोट लग गई थी. एहतियात के तौर पर वह आज मैदान पर नहीं उतरे हैं. चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.

कैच पकड़ते समय लगी थी चोट

बता दें, वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते हुए सुदर्शन के हाथ में गेंद लग गई थी. बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने एक जोरदार स्वीप शॉट खेला था, जिसके चलते गेंद सीधा सुदर्शन के हाथ पर जा लगी थी, दिलचस्प बात यह है कि इतनी जोर से गेंद लगने के बावजूद उन्होंने गेंद को लपक लिया था. लेकिन गेंद हाथ पर इतनी जोर से लगी कि फिजियो को तुरंत उनका इलाज करना पड़ा और वह मैदान से बाहर चले गए थे.

इससे पहले साई सुदर्शन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक भी जड़ा था. सुदर्शन ने 165 गेंदों पर 87 रन बनाए थे, हालांकि वह शतक जड़ने से चूक गए थे. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी भी की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला     |     नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी     |     बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश     |     किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल     |     बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |     20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व     |     नौकरीपेशा जीवन में ग्रेच्युटी का महत्व और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा     |     बागपत के जोहड़ी गांव में अनोखी पहल, 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए कराई अपनी ‘तेरहवीं’     |     विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस     |