दिवाली से पहले बड़ा हादसा: औरैया में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खाली प्लॉट में रखी फल की क्रेटें जलीं

उत्तर प्रदेश के औरैया में सदर कोतवाली के गोविंद नगर मोहल्ले में एक खाली प्लॉट पर रखी फल की खाली क्रेटों में अचानक आग लग गई. आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्लास्टिक क्रेटों के जलते ही धुआं और लपटें इतनी तेज हो गईं कि सांस लेना मुश्किल हो गया.

इसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और सदर कोतवाली पुलिस को आग लगने की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और सदर कोतवाल पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में फायर टीम ने प्लास्टिक क्रेटों की तेजी से फैलती आग पर काबू पाया. आग बहुत तेजी से फैल रही थी. ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए केमिकल का सहारा लिया.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सामान्य पानी से आग पर काबू पाना मुश्किल था, लेकिन केमिकल की बौछार ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों को कम कर दिया और आग बुझा दी गई. सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आग का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग पटाखे की चिंगारी से लगी थी, जो बहुत ज्यादा फैल गई थी.

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्लॉट पर काफी नुकसान हुआ है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है और आग लगने के असल कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. आग लगने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी खतरनाक लगी थी, जिसमें से काले धुएं के गुब्बार उठ रहे थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |