लाल निशान ने रोका अंतिम संस्कार: चिता पर लिटाने से ठीक पहले पीठ पर दिखा सबूत, खुल गई बुजुर्ग की मर्डर मिस्ट्री

तेलंगाना के वानापर्थी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां केवल दवा और खाने के मांगने पर बहू ने सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस बीच पति के घर लौटने से पहले महिला ने हत्या के सभी सबूतों को छिपा दिया. उसने पति को सास की स्वाभाविक मौत होने की जानकारी दी. अगले दिन अंतिम संस्कार से पहले जब परिजनों ने महिला को पीठ को देखा तो उस पर चोट के निशान थे. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह क्रूर घटना वानापर्थी जिले के रेवल्ली मंडल के नागपुर गांव में हुई. बुजुर्ग महिला डोड्डी येल्लम्मा अपने बेटे मल्लैया और बहू डोड्डी बोगुरम्मा के साथ गांव में रहती थी. येल्लम्मा बीते कुछ सालों से बीमार चल रही थी. घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. इस दौरान अक्सर अपने बेटे और बहू से दवा और खाने के लिए पैसे मांगती थी. हालांकि, बार-बार पैसे मांगने से बहू को काफी गुस्सा आता था. इसके चलते उन दिनों के बीच झगड़े भी होते थे.

बहू ने की सास की हत्या

एक दिन बहू को ख्याल आया कि अगर वह अपनी सास को हत्या कर देगी, तो पैसे देने और झगड़े की की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. 4 अक्टूबर को उसने बुजुर्ग सास की हत्या प्लान तैयार किया. पति और पड़ोसियों के नहीं होने पर उसने मौका मिलते ही डंडे और बेलन से बुजुर्ग सास पर हमला कर दिया और तब तक उसकी पिटाई करती रही, जब तक मौत नहीं हो गई. सजा से बचने के लिए बहू ने सास की हत्या को स्वाभाविक मौत बताया.

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

पति के खेत से लौटने से पहले उसने घर से हत्या के सभी निशान मिटा दिए थे. उसने बिस्तर और फर्श पर लगे खून के धब्बे पोंछ दिए. उसने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बताया कि उसकी सास की मृत्यु बुढ़ापे और बीमारी के कारण हुई है. मृतका की उम्र ज्यादा होने और बीमार रहने के कारण लोगों ने उसकी बात मान ली. अगले दिन बुजुर्ग को चिता पर लिटाने की तैयारी की जा रही थी कि तभी परिवार के सदस्यों ने उसकी पीठ पर खून के घाव देखे.

जानें क्यों कातिल बनी बहू

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब बहू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या के बारे में बता दिया. इसके बाद मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी सास रोजाना दवा और खाने के लिए पैसे मांगती थी. इस बात से परेशान होकर उसने हत्या कर दी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |