मुजाहिद आर्मी का खतरनाक मंसूबा: 5 आतंकियों ने रची थी बड़ी साजिश, अब 8 दिन की पुलिस रिमांड में होंगे बड़े खुलासे

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपीएटीएस) ने सोमवार को मुजाहिद आर्मी बनाने और देश में शरीयत कानून लागू करने की साजिश रचने वाले पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद एटीएस/एनआईए कोर्ट लखनऊ ने सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

एटीएस ने 29 सितंबर को केस दर्ज कर सबसे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें अकमल रजा पुत्र मो. शराफत अली निवासी- कंकरकोला, हलियापुर, जिला सुल्तानपुर, सफील सलमानी उर्फ अली रजवी पुत्र मीर मोहम्मद, निवासी-राबट्सगंज सोनभद्र, मो. तौसीफ पुत्र इसरार अहमद निवासी-63ए, सुजातगंज, नई बस्ती, घाटमपुर, कानपुर और कासिम अली पुत्र बब्बू शाह निवासी सराय कदीम, थाना-खजुरिया, रामपुर शामिल हैं.

मुजाहिदीन आर्मी बनाने की योजना का आरोप

इसके बाद 30 सितंबर को इस आतंकी मॉड्यूल के सरगना मोहम्मद रजा को केरल के मल्लपुरम से गिरफ्तार किया गया था. वह मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है. आरोपियों पर हिंसात्मक जिहाद के जरिए लोकतांत्रिक सरकार को गिराने, शरीयत कानून लागू करने, हथियार जुटाने और मुजाहिदीन आर्मी बनाने की योजना का आरोप है.

कोर्ट से मिली 8 दिन की रिमांड

वहीं एटीएस को कोर्ट से 8 दिन की रिमांड मिली है. इस दौरान इनसे पूछताछ कर नेटवर्क, फंडिंग और हथियारों के स्रोतों का खुलासा करने की तैयारी है. यह गिरफ्तारी प्रदेश में आतंकी साजिश के बड़े खुलासे के रूप में देखी जा रही है.

सुबूतों के आधार पर पूछताछ करेगी एटीएस

एटीएस ने इनको 10 दिन की रिमांड पर देने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी. अब एटीएस उनके मोबाइल की फोरेंसिक जांच में मिले सुबूतों के आधार पर उनका आमना-सामना कराकर पूछताछ करेगी ताकि हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश से संबंधित नए तथ्य जुटाए जा सकें. साथ ही, उनके बैंक खातों का विश्लेषण कर फंडिंग करने वालों के बारे में पता लगाया जाएगा.

वहीं उनके वॉट्सएप के कोर ग्रुप मशवरा से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी. एटीएस उनसे हथियारों को जुटाने के बारे में भी पूछेगी और जिन जगहों पर उन्हें छिपाया गया है, वहां ले जाकर छानबीन करेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |