मौलाना तौकीर रजा के करीबी सपा पार्षद पर एक्शन, 1.12 करोड़ का जुर्माना ठोका

बरेली बवाल का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी और समाजवादी पार्टी के पार्षद उमान रजा खान पर बड़ी कार्रवाई हुई है. विद्युत निगम, नगर निगम और बीडीए की टीमों ने एक साथ मिलकर छापेमारी की है. इस दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई और अवैध निर्माण पर भी शिकंजा कसा गया. विद्युत निगम ने पार्षद पर 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं नगर निगम और बीडीए ने भी अतिक्रमण और बिना अनुमति के निर्माण पर कार्रवाई की. अधिकारियों ने मौके से एक निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया.

77.1 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई

वहीं विद्युत विभाग की एचआर टीम ने छापेमारी के दौरान छतों पर जाकर जांच की. यहां पाया गया कि कई जगहों से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी. जांच में कुल 77.1 किलोवाट बिजली चोरी का मामला सामने आया. बिजली चोरी के मामले में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इनमें से दो मुकदमे सीधे सपा पार्षद उमान रजा के खिलाफ दर्ज हुए हैं.

वहीं पार्षद के पिता मोहम्मद नदीम, बरकत रजा खान, मोहसिन रजा खान, वसीम खान, मोहम्मद हत्तीन और यासीन मियां के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है. विद्युत निगम ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन और पार्षद के परिवार के घरों में चोरी की बिजली जलती पाई गई. इसी आधार पर 1.12 करोड़ रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है.

बिजली चोरी के साथ-साथ बीडीए ने भी पार्षद के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की. अधिकारियों ने प्रेमनगर क्षेत्र में उमान रजा की एक निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया. बीडीए का कहना है कि यह निर्माण बिना किसी स्वीकृति के किया जा रहा था. इसी बीच बीडीए की टीम तौकीर रजा खान के रिश्तेदार और मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन रजा के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पहुंची थी. हालांकि मोहसिन रजा पहले से ही कोर्ट में स्टे ले चुके थे. इसलिए बीडीए की टीम वहां से वापस लौट आई थी.

अब कई स्तर पर घिरा पार्षद

इस कार्रवाई ने पार्षद उमान रजा खान और उनके परिवार को घेर लिया है. एक तरफ बिजली चोरी का मामला सामने आया, दूसरी ओर अतिक्रमण और अवैध निर्माण का. नगर निगम, बीडीए और विद्युत विभाग की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में भी चर्चा का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस तरह की शिकायतें हो रही थीं, लेकिन अब जाकर सख्त कार्रवाई हुई है. अधिकारियों के मुताबिक आगे भी जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |