20 लाख में बिकती थीं मासूम जिंदगियां! मैसूर में तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

कुंवारी लड़कियां टारगेट पर, 20 लाख रुपये में सौदा… तस्कर इन्हें देह व्यापार के धंधे में ढकेल देते थे. कर्नाटक के मैसूर की विजयनगर पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला और एक पुरूष हैं. ये गिरोह नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था. मामले में पुलिस ने ओडानाडी संगठन की मदद से इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

नाबालिग को देते थे लालच

इसके बाद ये उसे इस अंधविश्वास के बारे में बहलाते थे. फिर इनके जाल में फंस चुके व्यक्ति को ये आरोपी 12 से 13 साल की लड़कियां उपलब्ध कराते थे. इसके बदले ये आरोपी इनके जाल में फंस चुके शख्स से लाखों रुपये वसूला करते थे. ये आरोपी नाबालिग लड़कियों को आलीशान जिंदगी का लालच देकर जाल में फंसाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे.

संस्थान को मिली थी सूचना

मामले में मैसूर स्थित ओडानाडी संगठन को सूचना मिली थी कि ऐसा ही एक रैकेट चल रहा है. मामले की गंभीरता को समझते हुए, संस्था ने योजना बनाकर जानकारी जुटाई और आखिरकार ग्राहकों के वेश में आरोपियों से संपर्क कर इसकी पुष्टि की.

नाबालिग को बचाया गया

पुष्टि होने के बाद, ओडानाडी संस्था ने पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दिया. सूचना के आधार पर, विजयनगर पुलिस और मैसूर स्थित महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने प्लान बनाया और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक नाबालिग को भी बचाया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की कोशिश की थी. उन्होंने लड़की का इस्तेमाल करके पैसे कमाने कि कोशिश की. आरोपियों ने कहा था कि वे 20 लाख रुपये के लिए लड़की के साथ कुछ भी कर सकते हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस इनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

संस्थान ने क्या कहा?

ओडानाडी संस्थान ने बताया कि एक नाबालिग का यौन शोषण करने और फिर उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने की योजना नाकाम हो गई है. दो अपराधी अब अपनी गलती के लिए जेल में हैं. ये आरोपी महंगे तोहफों और ऐशो-आराम की जिंदगी का लालच देकर लड़कियों को फंसते थे. इसलिए उन्हें इस सबसे सावधान रहना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |