रात को सोते वक्त की गई ये गलतियां हेयर को बनाती हैं फ्रिजी, टूटने लगेंगे बाल

हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल सिल्की सॉफ्ट रहें और खासतौर पर लड़कियां अपने बालों को लेकर ज्यादा ही पजेसिव होती हैं. हेल्दी बाल आपकी पर्सनालिटी को भी इनहैंस करते हैं. बालों की देखभाल की बात आए तो लोग शैंपू, हेयर ऑयल, कंडीशनर जैसी चीजों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आपको बालों को फ्रिजी, बेजान बना सकती हैं साथ ही बाल टूटने भी लगते हैं. रात को सोते वक्त की गई कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में जानेंगे जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाती हैं.

बालों का फ्रिजी, बेजान होना, बीच से टूटना के पीछे गर्म पानी से धोना, हीटिंग टूल का यूज ज्यादा करना, हार्श शैंपू यूज करना, कंडीशनर या फिर ऑयल न लगाना, तेज धूप में रहना और शरीर में प्रोटीन की कमी जैसी वजह हो सकती हैं. इन सारी चीजों अलावा रात को सोते वक्त भी बालों से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है, नहीं तो बाल फ्रिजी होने के साथ बाल टूटने भी लगते हैं, चलिए जान लेते हैं.

सूती कपड़े की तकिया लगना

आप भी अगर ऐसा तकिया इस्तेमाल करते हैं जो सूती कपड़े का बना है या फिर कवर का फैब्रिक ऐसा है, जिसमें रोए हैं तो इससे आपका बालों में घर्षण लगता है, जिससे वो उलझने लगते हैं और फ्रिजी भी हो जाते हैं साथ ही घर्षण लगने की वजह से बीच से टूटने लगते हैं.

कसकर बंधे बालों में सोना

आप भी ऐसा हेयर स्टाइल रोज कैरी करती हैं जो काफी टाइट रहता है तो ये भी बालों को नुकसान पहुंचाता है और अगर आप इसी हेयर स्टाइल में रात को सो जाती हैं तो भी आपके बाल कमजोर होने लगते हैं, क्योंकि इनपर खिंचाव बढ़ जाता है.

बालों को बिल्कुल खुला करके सोना

अगर आपके शॉर्ट हेयर हैं तो आप खुले करके सो सकती हैं, लेकिन लंबे बाल है तो पूरा खुला करके सोने से बाल उलझ जाते हैं और इस वजह से बालों का टूटना-झड़ना ज्यादा बढ़ सकता है.

गीले बालों में ही सो जाना

कई लोगों को रात में शॉवर लेने की आदत होती है और ऐसे में अगर आप अपने बाल भी धोती हैं तो पहले अच्छी तरह पोछने के बाद पूरी तरह सुखाकर ही सोना चाहिए. गीले बालों में सोने की वजह से बालों को नुकसान तो होता ही है साथ ही आपको सिरदर्द-कोल्ड जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

सोते वक्त बालों का ध्यान

  • अगर लॉन्ग हेयर हैं तो रात को सोते वक्त बालों को पूरी तरह खुला रखने की बजाय या फिर टाइट बांधने की बजाय लूज चोटी गूंथकर सोएं.
  • सूती कपड़े के कवर वाली तकिया की जगह सिल्क या सैटिन के कवर का इस्तेमाल करें.
  • आप अपने बालों को कवर करने के लिए एक सिल्क का कैप भी खरीद सकती हैं, जिसे सिप पर लगाकर सोने से बालों को नुकसान नहीं होता है.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |