मां को गाली देने पर युवक की हत्या… पड़ोसियों ने गलतफहमी में पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले मनियर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पड़ोसियों ने एक युवक की हत्या कर दी. दरअसल, युवक मेले से आया था और अपनी मां से अभद्रता करते हुए अपशब्द कह रहा था. पड़ोसियों को लगा कि युवक उनकी मां को अपशब्द कर रहा है. जिससे नाराज होकर पड़ोसियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

दरअसल मनियर थाना क्षेत्र के मनियर में एक युवक अपनी मां को गाली दे रहा था. पड़ोस में रहने वले एक परिवार को लगा कि युवक उनकी मां को गाली दे रहा है. बस इसी बात पर पड़ोसियों ने युवक की मुसल से पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने दमतोड़ दिया.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस का कहना है की युवक मेले में से आया और अपनी मां को गाली दे रहा था. पड़ोस के रहने वाले लोगों को लगा कि युवक उनकी मां को गाली दे रहा है और पड़ोसियों ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे वो घायल हो गया. उसे पीएचसी पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने रास्ते में दमतोड़ दिया. मृतक परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है. दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

क्या बोले मृतक के परिजन?

वहीं परिजनों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी को गाली दे रहा था और पड़ोसियों को लगा की उनको गाली दे रहा है. बस इसी बात पर उन्होंने मुसल से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक युवक चाची शायरा खातून ने कहा कि युवक अपनी पत्नी को गाली दे रहा था. लेकिन पड़ोसियों को लगा कि वो उन्हें गाली दे रहा इसी वजह से उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |