गाजियाबाद में खरीदना है घर? दिवाली पर होगा सपना पूरा, बन रही ये नई टाउनशिप

साल 2005 में गाजियाबाद के कई बिल्डरों को इंटीग्रेटिड टाउनशिप का लाइसेंस मिला था. इसी क्रम में साल 2014 की संशोधित पुनरीक्षित इंटीग्रेटिड टाउनशिप नीति तथा उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति 2023 के तहत NH-9 के पास मैसेर्स एसएमवी एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड करीब 205 एकड़ क्षेत्रफल में इंटीग्रेटिड टाउनशिप विकसित कर रहा है. इसी प्रोजेक्ट में शौर्यापुरम नाम से टाउनशिप भी विकसित हो रही है.

करीब 105 एकड़ में विकसित होने वाली इस टाउनशिप की 75 फीसदी जमीन का ही अधिग्रहण हो सका है, लेकिन बची हुई जमीन का अब अधिग्रहण होगा. ताकि प्रोजेक्ट पूरी तरह विकसित हो सके. जीडीए अधिकारी मुताबिक, पूर्व में जमीन अधिग्रहण की जीडीए ने मंजूरी दी थी. अब टाउनशिप पूरी तरह विकसित करने के लिए शाहपुर बम्हैटा की बची हुई जमीन की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में जीडीए के भू अर्जन प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने अपर जिलाधिकारी (भू अर्जन) को पत्र लिखा है. ताकि बची हुई करीब 12 एकड़ जमीन का जल्द अधिग्रहण हो.

एक महीने के अंदर जमीन का अधिग्रहण

अधिकारियों की मानें तो एक महीने के भीतर जमीन का अधिग्रहण होने की उम्मीद है. प्रस्तावित अधिग्रहण उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं नवीन भू-अर्जन अधिनियम की धारा 2(2)(i) के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा.

दिल्ली-नोएडा और मेरठ से सीधी कनेक्टिविटी

एनएच नौ से नोएडा, दिल्ली और मेरठ की कनेक्टिविटी सबसे अधिक बेहतर है. यहां से दिल्ली, नोएडा, हापुड़ और मेरठ हाईवे के जरिये जा सकते हैं. इसमें समय की भी बचत होती है. ऐसे में दिल्ली और नोएडा नौकरी करने वाले लोग यहां रहने को प्राथमिकता देते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |