I Love Muhammad पोस्टर विवाद: बाराबंकी में बैनर हटाया, छावनी में तब्दील हुआ गांव, कई हिरासत में

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के फैजुल्लागंज गांव में आई लव मोहम्मद लिखा एक बैनर हटाने पर खूब हंगामा हुआ. घरों में तोड़फोड़ की गई. तनाव को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी गांव पहुंचे. उन्होंने मौके पर पीएसी की तैनाती करवाई. फिलहाल फैजुल्लागंज छावनी में तब्दील हो गया है और पुलिस लगातार हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है.

गांव की गली में दो मकानों के बीच रस्सी के सहारे आई लव मोहम्मद लिखा बैनर लगाया गया था. स्थानीय चौकीदार बताए जा रहे एक शख्स ने शुक्रवार की शाम को डंडे से रस्सी तोड़कर यह बैनर नीचे गिरा दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग नाराज होकर मौके पर जुट गए. धीरे-धीरे दूसरा पक्ष भी वहां पहुंचा, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया.

घर पर की गई तोड़फोड़

तनाव बढ़ते-बढ़ते बवाल में तब्दील हो गया. आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने चौकीदार के घर पर तोड़फोड़ की. घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया और चोरी की भी शिकायत सामने आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे. हालात काबू में करने के लिए आसपास के थानों की फोर्स गांव में उतार दी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया.

छावनी में तब्दील फैजुल्लागंज

उधर, आरोपी चौकीदार की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर में घुसकर तोड़फोड़ कर गए और सामान भी गायब कर दिया. वहीं पूरा घटनाक्रम पास की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि कथित चौकीदार डंडे से बैनर गिरा रहा है और उसके बाद वहां भीड़ जमा होने लगी. पुलिस ने यह वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |