बैड्स ऑफ बॉलीवुड से मेरी छवि खराब की जा रही… समीर वानखेड़े भड़के, शाहरुख और नेटफ्लिक्स पर किया मानहानि का केस

 शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज Bads Of Bollywood इन दिनों खासा सुर्खियों में है. आर्यन की सीरीज को उसके मेटा जोक्स के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं पहले एपिसोड में आर्यन खान ने एक पुलिसवाले को दिखाया था, जो शो में एक्टर वास्तव श्रीवास्तव को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार कर लेता है. अब आर्यन इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं.

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. ये याचिका शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रा. लि. और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ दायर की गई है. वानखेड़े ने अपनी शिकायत में ये आरोप लगाया है कि उनकी छवी को खराब करने की कोशिश की जा रही है.

समीर ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, समीर का आरोप है कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज Bads of Bollywood झूठी, दुर्भावनापूर्ण बातों पर आधारित है. अपनी शिकायत में समीर ने आरोप लगाया कि ये सीरीज मादक पदार्थ विरोधी एजेंसियों की भ्रामक और नकारात्मक छवि दिखाती है, जिससे जनता का भरोसा कानून प्रवर्तन संस्थाओं से उठ सकता है. समीर वानखेड़े ने कहा कि इस सीरीज को जानबूझकर उनकी इज्जत को धूमिल करने के इरादे से बनाया गया है, जबकि उनसे जुड़े आर्यन खान के मामले में अब भी बॉम्बे हाईकोर्ट और एनडीपीएस विशेष न्यायालय, मुंबई में मामला लंबित है.

राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान का आरोप

वानखेड़े ने ये भी आरोप लगाया कि सीरीज में एक किरदार सत्यमेव जयते का नारा लगाने के बाद अश्लील इशारा करता है. ऐसा करना राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का उल्लंघन है, जिसके तहत दंडनीय प्रावधान हैं. इसके अलावा, सीरीज की सामग्री आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं का उल्लंघन करती है, क्योंकि इसमें अश्लील और आपत्तिजनक दृश्य हैं जो राष्ट्रीय भावना को आहत करते हैं. समीर ने अपनी याचिका में दो करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है और ये राशि उन्होंने टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए दान करने की बात कही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |