गुजरात: गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़… गांधीनगर के देहगाम में गरबा के दौरान मचा बवाल; अब कैसे हैं हालात?

गुजरात में नवरात्रि के दौरान लोग माता की भक्ति में लीन हैं. हर ओर से गरबा और प्रसन्नता का शोर सुनाई दे रहा है. इसी बीच गांधीनगर से एक बड़ी खबर आई है. जिले के देहगाम के बहियाल में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. यहां बुधवार रात को गरबा के दौरान खिलाड़ियों पर पथराव किया गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों समुदायों की भीड़ के आमने-सामने आ गई.

इतना ही नहीं वाहनों में तोड़फोड़ की गई है. कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है. दोनों समुदायों की भीड़ के आमने-सामने आने पर स्थिति बिगड़ गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, देहगाम के बहियाल गांव में सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने को लेकर हंगामे की बात सामने आ रही है.

गांव में चल रहे गरबा पर पथराव

हिंसक भीड़ ने गांव में चल रहे गरबा पर पथराव किया, जिससे भगदड़ मच गई. भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की और दुकानों में आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ ने दो पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की है. गांधीनगर के एसपी, एलसीबी, एसओजी और अन्य थानों की पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया है. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया.

इससे पहले भी हुई थी गुजरात में हिंसा

अब शांतिपूर्ण हालात हैं. इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती है. इससे पहले गुजरात केवडोदराऔरगोधरा शहरों में व्यापक हिंसा की खबर आई थी. हिंसा एकAIजनितमक्का-मदीना की तस्वीर के कारण हुई थी. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद, लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया था. लोगों ने पुलिस स्टेशनों पर हमले किये थे.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गरबा के पंडालों में तोड़फोड़ की और गाड़ियों के शीशे तोड़े थे. गोधरा में भी सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ वीडियो हिंसा की वजह बना था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |