नवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, मिलेगा पोषण

नवरात्रि का पावन अवसर शुरु हो गया है. भारत में नवरात्रि को बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हैं और भक्ति में लीन नजर आते हैं. 9 दिनों के व्रत न सिर्फ धार्मिक बल्कि मन और शरीर को शुद्ध करने के नजरिए से भी अच्छा माना जाता है. व्रत के दौरान कुछ चीजों का ही सेवन करने की अनुमति है. ऐसे में लोगों को अक्सर थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है.

ऐसे में जरूरी है कि आप व्रत के समय उन चीजों को खाएं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. व्रत के दौरान गेंहू, चावल, दालें, प्याज, लहसुन और मांसाहारी चीजों को खाने से मना किया गया है. लेकुन कुछ अनाज ऐसे हैं, जिन्हें आप व्रत में खाया जाता है. आज हम आपको 5 ऐसे ही अनाज बताने जा रहे है, जिन्हें खाकर आप पूरा दिन एर्जेटिक रह सकते हैं. साथ ही ये आपको प्रोटीन और फाइबर से लेकर तमाम न्यूट्रिश भी देंगे.

कुट्टू का आटा का करें सेवन

व्रत में कुट्टू का आटा खाने की सलाह दी जाती है. ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है. साथ ही न्यूट्रिशन से भरपूर भी है. इसमें प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसकी वजह से इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है. इससे रोटी या पूरी बनाकर खा सकते हैं.

सिंघाड़े का आटा भी है अच्छा ऑप्शन

सिंघाड़े को आटा भी व्रत में खाया जाता है. इसे सूखे सिंघाड़े से बनाया जाता है. ये हल्का और फाइबर से भरपूर होता है. अगर आप सिंघाड़े की आटे की रोटी या पूरी खाते हैं तो लंबे समय तक पेट भरा रहता है. साथ ही ये लो कैलोरी फूड और ग्लूटेन फ्री होता है. आप इससे हलवा भी बना सकते हैं.

साबूदाना दिलाएगा एनर्जी

साबूदाना व्रत में खाया जाने वाला एक अहम इंग्रिडिटंय है. इसमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यही वजह है कि साबूदाना का सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है. कार्बोहाइड्रेट के अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर और फैट की भी थोड़ी-बहुत मात्रा होती है. साबूदाने की खीर और खिचड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है.

राजगिरा आटा करें डाइट में शामिल

व्रत में एनर्जेटिक रहने के लिए आप रागिरा आटे का भी सेवन कर सकते हैं. इसे अमरनाथ के नाम से भी जाना जाता है. ये आटा ग्लूटेन फ्री होता है और विटामिन्स से भरपूर. इसमें आयरन, कैल्शियम और डायटरी फाइबर की भी अच्छी खासी मात्रा होती है. आप इससे लड्डू, डोसा और रोटी जैसी कई चीजें बनाकर खा सकते हैं.

जौ भी है बढ़िया ऑप्शन

व्रत में जौ खाना भी आपको एनर्जी देने में लाभकारी है. हालांकि, इसका सेवन बहुत कम लोग करते हैं. जौ में फाइबर बहुत ज्यादा पाया जाता है. जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. आप इससे खिचड़ी, दलिया या फिर रोटी बनाकर खा सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |