प्रयागराज: खराब हुई गाड़ी तो सड़क किनारे सो गए… सुबह में ट्रक ने रौंदा; 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की जान चली गई. मामले में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया गाड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी जो सड़क किनारे खड़ी थी. बोलेरो के आगे ही यह परिवार चादर बिछाकर सो रहा था. मरने वाले सभी लोग कानपुर के हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है.

मामला प्रयागराज के गंगापार में सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव का है. यहां कानपुर – बनारस हाईवे रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

हादसे में सुरक्षित बच गए प्रेम नारायण ने बताया है कि उनका परिवार वाराणसी से कानपुर जा रहा था, लेकिन देर रात उनकी बोलेरो खराब हो गई. रात होने की वजह से कोई मैकेनिक भी आसपास नहीं मिला, जिसकी वजह से सभी लोगों ने वहीं रात काटने का फैसला किया. इसके बाद वे लोग कार के सामने चादर बिछाकर सो गए.

तड़के 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा और उसने बोलेरो में टक्कर मार दी. टक्कर से बोलेरो आगे सो रहे 7 लोगों पर चढ़ गई. इसके बाद ट्रक भी उन्हें रौंदता हुआ निकल गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए. वहीं एक युवक हादसे में बच गया. मौके से ट्रैक ड्राइवर फरार हो गया है.

पिंड दान कर गया से लौटा था परिवार

प्रेम नारायण ने बताया है कि वे 7 दिन पहले कानपुर से गया के लिए निकले थे. वहां पूर्वजों का पिंडदान करने के बाद वे सभी रविवार को वाराणसी आए. यहां उन्होंने दर्शन-पूजन किए. इसके बाद वे रात में कानपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई और वहीं सब रुक गए थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

मृतकों में कौन?

मृतकों में सुरेश सैनी पुत्र शिव शंकर, सुरेश बाजपई पुत्र कैलाश बाजपेई, सुरेश बाजपई की पत्नी और रामसागर अवस्थी पुत्र जय राम शामिल हैं. जबकि, तीन घायलों में ममता देवी पत्नी प्रेम नारायण, प्रेमा देवी पत्नी सुरेश सैनी और कोमल देवी पत्नी रामसागर अवस्थी कानपुर शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |