हरदोई: बाल खींचे, जमीन पर पटका, फिर टीचर ने बेरहमी से की छात्र की पिटाई… स्कूल में हुआ हंगामा

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक छात्र को गलती करने पर उसके टीचर ने बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद नाराज छात्रों ने भी शिक्षक का विरोध करते हुए स्कूल के अंदर से बाहर तक हंगामा किया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच करते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही.

वायरल वीडियो हरदोई के कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड स्थित आर आर इंटर कॉलेज के कैंपस का बताया जा रहा है, जहां टीचर छात्र को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. 5 सेकंड के वीडियो में शिक्षक छात्र के बाल खींचता है. फिर उसे जमीन पर पटकता है और बेरहमी से उसकी गर्दन पर पैर रखकर उसकी पिटाई करते दिख रहा है. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद शुरुआत में कहा गया कि किसी बदमाश ने छात्र की पिटाई की है, लेकिन जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि छात्र की पिटाई स्कूल के टीचर ने ही की है.

छात्रों ने स्कूल कैंपस में किया हंगामा

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि वायरल वीडियो में हो रही पिटाई के बाद भी कमरे में बंद करके उसकी पिटाई की गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नाराज छात्रों ने स्कूल कैंपस के अंदर से बाहर तक जोरदार हंगामा किया. हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. वायरल वीडियो में स्कूल टीचर भी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं.

5 शिक्षकों पर पिटाई करने का आरोप

हरदोई के सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि स्कूल में शिक्षक मनोज, सुरेंद्र, अरविंद और अन्य टीचरों पर कक्षा 11 के छात्र की पिटाई का आरोप लगा है, जिसका एक वीडियो भी मिला है. वहीं कुछ टीचर्स ने भी छात्र पर आरोप लगाया गया है. दोनों पक्षों के आरोपी की जांच की जा रही है. पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है, जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |