पीएम ने आदिवासियों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू किया आदि कर्मयोगी अभियान, 11 करोड़ को होगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के धार से आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया. यह अभियान आदिवासी समाज के लोगों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा नेतृत्व कार्यक्रम माना जा रहा है. इसके तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1 लाख गांवों में रहने वाले लगभग 11 करोड़ आदिवासी नागरिकों को जोड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया है. इस उत्सव की सबसे बड़ी पहल के रूप में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदि कर्मयोगी अभियान शुरू किया है. यह दुनिया का सबसे बड़ा आदिवासी नेतृत्व कार्यक्रम है, जिसके तहत करीब 11 करोड़ आदिवासी नागरिकों को जोड़ा जाएगा.

पीएम ने दी आदिवासियों को सौगात

मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को इस कार्यक्रम को पीएम ने शुरू किया. पीएम ने इस मौके पर कहा, आदि सेवा पर्व की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है और अब धार से इसका मध्य प्रदेश संस्करण शुरू हुआ है. यह अभियान आदिवासी समुदायों को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ने का पुल साबित होगा.

इस अभियान के हिस्से के रूप में पीएम ने आदि सेवा पर्व का उद्घाटन किया, जो देश के 1 लाख आदिवासी बहुल गांवों में मनाया जाएगा. दो हफ्ते तक चलने वाले इस पर्व में हर गांव अपना आदिवासी ग्राम विजन 2030 तैयार करेगा, जो विकसित भारत 2047 की नींव बनेगा.

हर गांव में बनेगा केंद्र

हर गांव में एक आदि सेवा केंद्र बनाया जाएगा, जो नागरिक सेवाओं का सिंगल-विंडो सेंटर होगा. यहां गांववासी आदि सेवा समय (सप्ताह में एक घंटे की स्वैच्छिक सेवा) देंगे. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुआल ओराम ने कहा, आदि कर्मयोगी अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सशक्तिकरण का एक आंदोलन है. हर आदिवासी गांव के लिए विजन 2030 तैयार करके हम विकसित भारत 2047 की नींव रख रहे हैं, जिसमें आदिवासी समुदाय समान भागीदार होंगे.

पीएम ने महिलाओं को दिया तोहफा

इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने धार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और 8वां राष्ट्रीय पोषण माह भी लॉन्च किया. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कैंपेन के तहत देशभर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हो रहा है. राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारंभ किया गया. इन शिविरों में महिलाओं को फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. ये अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |