23 साल की दुल्हन ने दी ऐसी धमकी, डर गया नाबालिग… ले गई मंदिर, भरवाया मांग में सिंदूर और कर ली शादी

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अटपटा मामला सामने आया है. यहां 23 साल की युवती पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि उसने 15 साल के नाबालिग लड़के को प्रेम जाल में फंसाया. फिर शारीरिक संबंध बनाकर कहने लगी कि चलो मुझसे शादी कर लो. लड़के ने मना किया तो उसने उसे जहर खाकर सुसाइड की धमकी दी. फिर डरे सहमे लड़के संग युवकी ने 27 अगस्त को मंदिर में शादी कर ली.

लड़की ने लड़के पर दबाव बनाया, हड़काया और फिर मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली. नाबालिग बेटे की बड़ी उम्र की लड़की के साथ शादी से परिवार बुरी तरह परेशान हो गया. मामला चाइल्ड लाइन पहुंचा. बाल कल्याण समिति ने घटना के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए लड़की के खिलाफ कार्रवाई के लिए देवरिया के एसपी को पत्र लिखा.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि लड़की अंडरग्राउंड हो गई है. वहीं, लड़का अपने घर पर है. लड़की देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि उसके और लड़के के बीच करीब छह महीने पहले अफेयर शुरू हुआ था. लड़के के घरवाले लड़की पर लड़के को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं लड़के का कहना है कि कई बार बहला-फुसलाकर लड़की ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. साथ ही जहर खाने की धमकी दी.

पिछले कुछ समय से वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी. उसने पुलिस चौकी पर शिकायत की तो कुछ पुलिसकर्मी भी लड़की के पक्ष में आ गए. उन्होंने शादी न करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने की बात कही और दबाव बनाने लगे.

मंदिर में की दोनों ने शादी

27 अगस्त को भगड़ा भवानी मंदिर में दोनों की शादी हुई. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान दोनों के परिवारीजन वहां पहुंच गए थे. लड़के का परिवार लगातार मना करता रहा. इसके बावजूद लड़की ने लड़के के साथ सात फेरे लिए. शादी के बाद लड़के की मां ने लड़की को अपने घर ले जाने से मना कर दिया.

उन्होंने कहा कि बेटा अभी नाबालिग है. जब वह बालिग हो जाएगा तो वह लड़की को अपने घर ले जाएंगी. इसे लेकर वहां विवाद हो गया. इसी दौरान किसी ने चाइल्ड लाइन को इसकी जानकारी दे दी. चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई. बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय ने देवरिया के एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |