किसान-मृतकों के परिजनों को मुआवजा… बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए CM मान ने क्या-क्या किया ऐलान? पंजाब By Shahzad Khan Last updated Sep 15, 2025 171 पंजाब में बाढ़ ने हाहाकार मचाया है. हर तरफ पानी के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. भारी बारिश से पूरी फसल चौपट हो चुकी है. इसके अलावा लोगों के घर-मकान और पशु भी इस बाढ़ में बह गए हैं. केंद्र की तरफ से पंजाब को 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया है. इसके बाद अब सीएम भगवंत मान ने मुआवजे का ऐलान किया है. Related Posts Rain Alert Updates: मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा… Rain Alert: चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से बदला मौसम का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी जिलों के डीसी और सीनियर अधिकारियों के साथ आज बैठक की, जिन जिलों में पानी नहीं आया है उन जिलों के डीसी से भी वहां के हालात को लेकर चर्चा की है. सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान किसानों की फसल की बर्बादी को लेकर सीएम ने ₹20000 प्रति एकड़ मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम ने जिला कलेक्टरों को आदेश दिए हैं, जहां पानी उतर चुका है. वहां पर जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों के खेतों और घरों के नुकसान का आंकलन किया जाए. सीएम ने कहा कि जल्द से जल्द मुआवजा जारी किया जाएगा. घरों के नुकसान का भी मिलेगा मुआवजा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के घरों का जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई की जाएगी. SDRF कफन सिर्फ ₹6800 के नुकसान की भरपाई घरों के नुकसान के लिए करता है, लेकिन हम उसे बढ़ाकर ₹40000 देंगे. पशुओं के बह जाने पर 37500 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. बाकी पशुओं के बह जाने पर भी हम नियमानुसार पैसा बढ़ाकर लोगों की मदद करेंगे. दिवाली तक मिल जाएगा मुआवजा सीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान 55 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उनमें से 40 लोगों के परिवारों को मुआवजा मिल चुका है. अगले 40 दिनों में अफसर गांवों में जाकर घरों और खेतों के नुकसान के मुआवजे की रिपोर्ट तैयार करेंगे और दिवाली तक हम सबको मुआवजा दे देंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब को संकट का सामना करना आता है. पंजाब की जनता ने भी इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ ग्रस्त लोगों की काफी मदद की है. पंजाब ने पूरे देश को बता दिया कि हमें आपदा और संकट से निपटना आता है. अगर कोई अफसर किसी तरह से मुआवजे के फॉर्म गलत भरेगा या कोई बेईमानी करेगा तो उसको माफ नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दुखमंत्री बनना पड़ेगा- मान भगवंत मान ने कहा कि इस वक्त पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दुखमंत्री बनना पड़ेगा और पंजाब के दुखों में शामिल होना पड़ेगा. इस धरती ने मुझे काफी नाम और शोहरत दी है. मेरे पास जो भी है मैं उसे इस धरती के लिए न्योछावर कर दूंगा. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 171 Share