राहुल, प्रियंका दादी और पिता की लाश पर मांगते हैं वोट… रायबरेली सांसद से मंत्री दिनेश प्रताप की तू-तू मैं-मैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच रायबरेली में तीखी बहस देखने को मिली है, जिसका एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया है. ये बहस राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई दिशा (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की बैठक में हुई है. इस दौरान अमेठी सांसद केएल शर्मा भी बीच-बीच में जवाब दे रहे थे.

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राहुल गांधी के ठीक बगल में बैठे दिखाई दिए हैं. तभी दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. गांधी ने कहा, ‘वह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. अगर आपको कुछ कहना है, तो पहले पूछिए, फिर मैं आपको बोलने का मौका दूंगा.’ राहुल की ये बात सुनकर मंत्री दिनेश प्रताप भड़क गए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल अध्यक्ष जरूर हैं, लेकिन उनकी हर बात सुनने के लिए वे बाध्य नहीं हैं. वह तो खुद अध्यक्ष की भी बात नहीं सुनते.

राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच बहस को देखकर बैठक में मौजूद अधिकारी हैरान रह गए. दरअसल, कांग्रेस सांसद 10 और 11 सितंबर को रायबरेली के दो दिन के दौरे पर थे और इसी दौरान उनकी दिनेश प्रताप सिंह से बहस हुई.

प्रियंका गांधी पर भी बोला हमला

इस बीच मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी अपनी दादी व पिता की लाश पर वोट मांगते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी जाती हैं और प्रियंका गांधी ठहाका मारकर हंसती हैं. प्रियंका गांधी को मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शूर्पणखा का दर्जा दिया और उन्होंने उनकी तुलना राक्षस से कर डाली है.

इससे पहले दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान उनपर हमला बोला था. उन्होंने सबसे पहले लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर हरचंदपुर में दर्जनों समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया और मांग की कि राहुल गांधी हाल ही में बिहार में एक राजनीतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |