देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 3 राज्यों से ISIS के 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, केमिकल IED बनाने का समान बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर 3 राज्यों में छापेमारी की और एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया. पिछले दो दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान ISIS के 5 आंतकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से दो आतंकियों को दिल्ली से और एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया है. आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ.

दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान नाम से हुई है, जो मुंबई के रहने वाले हैं. रांची से गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान दानिश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे.

इन तीन राज्यों में की छापेमारी

दिल्ली की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसी के साथ मिलकर टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए तीन राज्यों में छापेमारी की, जिसमें दिल्ली, मुंबई और झारखंड राज्य शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से दो और रांची से एक आतंकी को गिरफ्तार किया.

किसी बड़े हमले की कर रहे थे साजिश

छापेमारी के दौरान दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकी आफतान और सूफियान के पास से हथियार और IED बनाने का सामान बरामद हुआ. वहीं रांची से गिरफ्तार किए गए दानिश के ठिकाने से पुलिस को केमिकल IED बनाने का सामान बरामद हुआ. इसके अलावा, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक ये आतंकी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग जगह पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे.

ISIS के लिए करते थे काम

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकी ISIS के स्लीपर सेल थे. इन आतंकियों का मुख्य काम ISIS में नए आतंकियों की भर्ती करना भी था. स्पेशल सेल पता लगा रहा है कि ISIS में अब तक कितने आतंकियों की भर्ती की गई और कहां-कहां रेकी कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. पुलिस ने कुछ और संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |