पंजाब में 2097 गांवों में बाढ़ का सितम, 52 की मौत… 119 शिविरों में 5521 लोगों ने लिए शरण

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के ज्यादातर जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. नदियां अभी भी उफान पर हैं. बाढ़ में हजारों परिवार उजड़ गए, लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई. हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है. यहां पिछले 24 घंटों में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके चलते इस विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई.

लुधियाना में मंगलवार को बाढ़ के कारण हुए हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद बाढ़ प्रभावित 15 जिलों में मरने वालों की कुल संख्या 52 हो गई है. पठानकोट में तीन लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि फिलहाल राज्य के 22 जिलों के 2097 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इस भीषण बाढ़ में 1.91 लाख हेक्टेयर भूमि पर फैली फसलों को नुकसान हुआ है. बचाव कार्यों के बारे में बताते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 191 और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और अब तक कुल 23,206 लोगों को बचाया जा चुका है.

राहत बचाव के लिए टीमें तैनात

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेना ने लगभग 30 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जबकि एनडीआरएफ की 18 टीमों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही बीएसएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लोगों को सहायता दे रहीं हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 119 राहत शिविर हैं, जिसमें 5,521 लोग शरण लिए हुए हैं.

बाढ़ में 1.91 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

पंजाब के 18 जिलों में 1,91,926.45 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. ये आंकड़ा एक दिन पहले लगभग 1.84 लाख हेक्टेयर था. पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए कई बड़े फैसले लिए है. पंजाब सरकार ने सोमवार को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

बाधों में घट रहा जलस्तर

हालांकि, राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. राज्य की नदियों और बांध का जलस्तर घट रहा है. ब्यास नदी पर बने पोंग बांध का जलस्तर सोमवार को 1,390.74 फिट दर्ज किया गया,ये एक दिन पहले 1,392.20 फीट था. इसी तरह सतलज नदी पर बने भाखड़ा नांगल बांध का जल स्तर भी घटकर 1,677.2 फीट हो गया है, जोकि रविवार को 1,677.98 फुट था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |