पुलिस स्टेशन में 200 से ज्यादा गाय, झारखंड का ये थाना कैसे बना गौशाला?

झारखंड के गढ़वा में एक पुलिस थाना अस्थायी तौर पर गौशाला में तब बदल गया जब पुलिस ने गुरुवार सुबह की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 200 मवेशियों को जब्त किया. इन मवेशियों को रखने के लिए कोई और जगह उपलब्ध न होने के की वजह से पुलिस ने थाने के परिसर को ही कुछ समय के लिए अस्थायी गौशाला के रूप में इस्तेमाल किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात इन मवेशियों को गढ़वा से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित पलामू जिले की एक गौशाला में भेज दिया गया.

बजरंग दल के जिला प्रमुख सोनू सिंह ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को कथित पशु तस्करी की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायों को अपने कब्ज़े में लिया. उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से मवेशियों की तस्करी छोटे-छोटे समूहों में की जा रही थी. करीब 250 जानवरों को इस दौरान बचाया गया. तीन लोगों को पकड़ा गया.

बजरंग दल के आरोप और पुलिस का बयान

लेकिन गढ़वा के पुलिस SP अमन कुमार ने साफ किया कि अब तक इस बात के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं कि मवेशियों को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. हफ्ते में लगने वाले बाजार के लिए लगभग 170 मवेशी यहां लाए गए थे. मवेशियों का व्यापार आम बात है. इनकों वध के लिए ले जाया जा रहा हो, इस बात के सबूत होने चाहिए.

एसपी के अनुसार, पुलिस को जो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है और वो किए गए दावों की पुष्टि कर रहे हैं. मामले की जांच अभी जारी है. वहीं इस मामले में बजरंग दल के नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस रैकेट के पीछे कुछ बड़े लोगों का हाथ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |