झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में मारा गया कुख्यात नक्सली अमित हांसदा, 10 लाख का था इनामी, इसके साथियों की तलाश में जुटे जवान

झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है. राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के जवान बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन के कुख्यात जोनल कमांडर अमित हांसदा को ढेर कर दिया.

अमित हांसदा पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. सुरक्षा बलों को मौके से एक एसएलआर (SLR) राइफल और कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. फिलहाल घटनास्थल और आसपास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

चाईबासा एसपी को सूचना मिली थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत रेलापराल गांव के पास नक्सली संगठन के कुछ सदस्य इकट्ठा हुए हैं. बताया गया कि ये नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया.

जब जवान गांव के नजदीक पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. गोलीबारी में नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा मारा गया. उसकी पहचान मौके पर ही कर ली गई. हांसदा लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहा था.

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता

झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लिए यह कार्रवाई बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. अमित हांसदा जैसे कुख्यात कमांडर के मारे जाने से नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है. पुलिस का मानना है कि इस सफलता के बाद इलाके में नक्सलियों का मनोबल कमजोर होगा और उनके नेटवर्क पर भी असर पड़ेगा.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि नक्सलियों का एक बड़ा गिरोह आसपास छिपा हो सकता है.

हालिया एनकाउंटर की कड़ी

गौरतलब है कि यह झारखंड में सुरक्षा बलों की हाल की दूसरी बड़ी सफलता है. इससे पहले 6 अगस्त को गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित पारही जंगल में हुई मुठभेड़ में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का सुप्रीमो और 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया था. मार्टिन केरकेट्टा लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |