आंध्र प्रदेश: जिनके पति नहीं हैं, उन महिलाओं का कत्ल! एक और मर्डर से दहशत में गांववाले, पूरी कहानी

जिनके पति नहीं हैं, उन महिलाओं की बेरहमी से हत्या हो रही है… आंध्र प्रदेश के पलनाडु में जब सेम पैटर्न से फिर से एक महिला की हत्या हुई तो हड़कंप मच गया. करलापाडु की रहने वाली एक महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला. मतृका की पहचान मुसयम पोलम्मा के नाम से हुई है, उसकी उम्र पचास साल बताई जा रही है.

मृतका कभी-कभी गुंटूर में अपनी बेटी से मिलने जाती थी. हालांकि, पोलम्मा पिछले महीने की 31 तारीख को पेडागरलापाडु आई थीं. वह हर महीने अपनी विधवा पेंशन लेने के लिए गांव आती थी. इसी तरह, इस महीने वह पहली तारीख को आई और अपनी पेंशन ले गई.

इसके बाद उसने स्थानीय लोगों से कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने आई है. उसके रिश्तेदार और बेटा उसी गांव में रहते हैं. हालांकि, दूसरी सुबह उसके घर का दरवाजा बंद था. जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो स्थानीय लोगों को शक हुआ. कॉल करने के बाद भी उसने फोन भी नहीं उठाया. जब स्थानीय लोग घर गए, तो उन्होंने पोलम्मा को खून से लथपथ पाया. इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी.

गांव में डर का माहौल

पोलेम्मा के रिश्तेदारों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. पुलिस को मौके से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि महिला की हत्या हुई है. हालांकि पुलिस ने महिला के कॉल डेटा के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है की मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. हाल ही में, पालनाडु जिले में अविवाहित महिलाओं की हत्या की घटनाओं ने खलबली मचा दी थी. अब एक बार फिर इस तरह की घटना ने लोगों में डर का माहौल है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण कोई सबूत नहीं मिला है. मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने भी मामले की जानकारी ली. घर में पैसे गायब होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या का मकसद क्या हो सकता है. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |