चप्पल में छिपा था सांप, शख्स के पहनते ही पैर में डसा… तड़प-तड़पकर मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दुखद घटना घटी. यहां एक शख्स को सांप ने काट लिया और उसकी जान चली गई. मृतक की पहचान मंजू प्रकाश के रूप में की गई है. मंजू प्रकाश की उम्र 41 साल थी. घटना बेंगलुरु जिले के अनेकल तालुक के बन्नेरघट्टा के रंगनाथ लेआउट में हुई. मंजू प्रकाश को सांप ने पैर में काटा, लेकिन मंजू प्रकाश को सांप के काटने का पता नहीं चल सका.

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक दुर्घटना में मंजू प्रकाश की एक पैर की संवेदना चली गई थी. इसका मतलब ये है कि उनको एक पैर में स्पर्श या दर्द महसूस नहीं होता था. सांप ने उनको उसी पैर में काटा जिसकी संवेदना जा चुकी थी. ऐसे में उन्हें सांप के काटने का पता ही नहीं चला. मंजू प्रकाश 30 अगस्त की सुबह घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने अपनी रोजमर्रा की क्रॉक्स चप्पलें घर के आंगन में रखी थीं.

चप्पल में छिपा था सांप

मंजू प्रकाश की चप्पल में एक सांप बिना किसी की नजर में आए घुसकर बैठ गया. फिर मंजू बिना चपल्लों को देखे उसे पहनकर बाहर चले गए. इसी दौरान उनको सांप ने पैर में काट लिया. मंजू को सांप के काटने का पता नहीं सका. कुछ देर बाद, वे घर लौटकर आए. फिर कमरे में बिस्तर पर जाकर लेट गए. इधर सांप का का जहर उनके शरीर में प्रवेश कर गया.

सोते-सोते हो गई मौत

इसके बाद सोते-सोते मंजू प्रकाश की मौत हो गई. जब एक पड़ोसी की नजर चप्पल पर पड़ी, तो उसके अंदर वो सांप देखकर चौंक गया. फिर उसने तुरंत मंजू के परिवार को सूचित किया, लेकिन तब तक मंजू प्रकाश की तबियत बिगड़ चुकी थी. जब तक परिवार उनके पास पहुंचा, मंजू की मौत हो चुकी थी. बरसात के मौसम में अक्सर जूते-चप्पल पहनते समय सावधानी रखनी चाहिए.

ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात के मौसम में बहुत बार सांप घर में घुस जाते हैं. फिर गर्म जगहों पर आकर छिप जाते हैं. कई बार सांप जूते-चप्पलों में घुसकर बैठ जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |