जम्मू में तबाही के बाद रेलवे पर असर, 38 ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट डायवर्ट… यहां देखें पूरी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद मंगलवार को भारी तबाही हुई. इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. इसका असर रेलवे पर भी पड़ा है. इस घटना के बाद कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों का रूट चेंज करने का फैसला लिया गया है. यही नहीं कुछ ट्रेनों को बीच स्टेशनों से शुरू करने का फैसला भी लिया गया है.

जम्मू-कश्मीर में कठुआ- माधोपुर पंजाब के बीच रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है. तबाही के बाद कुल 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए कैंसिल कर दी गई हैं. 10 ट्रेनों की यात्रा बीच रास्ते पर ही खत्म कर दी जाएगी. वहीं कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों से ही शुरू की जाएंगी. 29 अगस्त, यानी आज जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों को रद्द किया गया है.

बीच स्टेशनों से चलेंगी कुछ ट्रेनें

नई दिल्ली, अजमेर, कानपुर, पुणे, कोलकाता, हावड़ा, नांदेड़, कन्याकुमारी जैसी जगहों से चलने वाली एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनें रद्द की गई हैं. इसके अलावा कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि वह अपने स्टेशन से न चलकर बीच के स्टेशनों से चलेंगी. इनमें जम्मू तवी-कोलकाता टर्मिनल कोलकाता की जगह लुधियाना से शुरू होगी. ऐसे ही श्री माता वैष्णो देवी-चेन्नई सेंट्रल हजरत निज़ामुद्दीन से, जम्मू तवी-गुवाहाटी रुड़की से, जेहलम एक्सप्रेस अंबाला से और मार्टर कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग हजरत निज़ामुद्दीन से शुरू होगी.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

  1. नई दिल्ली – जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस (12425)
  2. बाड़मेर – जम्मू तवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस (14661)
  3. भगत की कोठी जम्मू तवी एक्सप्रेस (14803)
  4. दिल्ली सराय रोहिल्ला जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस (12265)
  5. अजमेर जंक्शन जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस (12413)
  6. कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी एक्सप्रेस (12469)
  7. नांदेड़ – जम्मू तवी एक्सप्रेस (12751)
  8. कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151)
  9. पुणे जंक्शन जम्मू तवी एक्सप्रेस (11077)
  10. हावड़ा जंक्शन – जम्मू तवी एक्सप्रेस (12331)
  11. पठानकोट – मार्टर कैप्टन तुषार महाजन (74909)
  12. पठानकोट – मार्टर कैप्टन तुषार महाजन (74907)
  13. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22439)
  14. अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26405)
  15. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22477)
  16. कालका – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14503)
  17. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22461)
  18. योग नगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14609)
  19. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (12445)
  20. सुभेदारगंज – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (20433)
  21. गाज़ीपुर सिटी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14611)
  22. डॉ. अम्बेडकर नगर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (12919)
  23. कन्याकुमारी – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (16317)
  24. जम्मू तवी – भगत की कोठी (14804)
  25. जम्मू तवी – बरौनी जंक्शन (14692)
  26. जम्मू तवी – अजमेर जंक्शन (12414)
  27. जम्मू तवी – नई दिल्ली (12426)
  28. जम्मू तवी – बाड़मेर (14662)
  29. मार्टर कैप्टन तुषार महाजन – पठानकोट (74906)
  30. मार्टर कैप्टन तुषार महाजन – पठानकोट (74910)
  31. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (22478)
  32. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – अमृतसर (26406)
  33. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – डॉ. अम्बेडकर नगर (12920)
  34. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (22440)
  35. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – सुभेदारगंज (20434)
  36. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योग नगरी ऋषिकेश (14610)
  37. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (12446)
  38. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली (22462)
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |