‘एक को भेजकर पछता रहे, अब दूसरी को नहीं भेजना…’ फफक पड़ी निक्की की मां, बोलीं- कातिलों को फांसी मिले

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया है. निक्की को उसके पति विपिन भाटी और सास ने मिलकर जिंदा जला डाला. इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर भी निक्की के लिए इंसाफ मांगा जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले के निक्की में पति, सास-ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है. अब निक्की की मां का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह निक्की के ससुराल वालों को फांसी देने की मांग कर रही हैं और साथ ही अपनी बड़ी बेटी कंचन को उस घर में दोबारा न भेजने की बात कर रही हैं.

मृतका निक्की की मां का बेटी की मौत के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है. अपनी बेटी के साथ हुई बर्बरता के बाद निक्की के परिजन में गुस्सा है. वह अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे है. निक्की के पिता ने निक्की की सास को बेटी की हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड बताया था. अब मां का बयान सामने आया. निक्की की मां ने कहा कि हम अपनी बड़ी बेटी कंचन को अब उस घर मे दोबारा नही भेजेंगे. एक को भेजकर हम पहले ही पछता रहे हैं.

“पति और सास को आग लगा देनी चाहिए”

निक्की की मां ने कहा कि विपिन और उसकी मां को आग लगा देनी चाहिए. जैसे उन्होंने मेरी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला. ऐसे ही इन दोनों को भी आग लगा देनी चाहिए और निक्की के जेठ रोहित के साथ ससुर को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए. वहीं निक्की के पिता का कहना है कि इन चारों आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. तभी इंसाफ मिलेगा.

रील बनाना भी विपिन को नहीं था पसंद

पुलिस जांच में सामने आया कि निक्की और कंचन पार्लर चलाकर गुजर-बसर करती थीं. दोनों बहनें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं. उन्होंने अपने पार्लर के नाम से भी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ था. कंचन का अकाउंट पब्लिक है, जिस पर उसके काफी फॉलोअर्स भी हैं, जबकि निक्की का अकाउंट प्राइवेट है. कंचन और निक्की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं, लेकिन उनका रील बनाना भी विपिन को पसंद नहीं था. जब भी दोनों बहनें रील बनाती थीं. तभी विपिन और उसके परिवार वाले निक्की और कंचन के साथ लड़ाई झगड़ा करते थे.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वहीं वारदात से जुड़ा एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी विपिन घर के बाहर बदहवास होकर दौड़ रहा है. सोशल मीडिया पर एक वर्ग ये भी दावा कर रहा है कि ये वीडियो उस समय का है, जब कमरे के अंदर निक्की जिंदा जल गई थी, उस दौरान विपिन घर से बाहर था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |