‘कई लड़कियों के साथ था चक्कर, रातभर बाहर रहता था…’ निक्की की बहन ने खोले देवर के गंदे राज, जिंदा जलाकर मारने के बाद सामने आई ये बात

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में निक्की की हत्या को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं. निक्की की बहन कंचन ने ससुराल वालों को लेकर कई खुलासे किए. अब निक्की की बहन ने निक्की के पति विपिन को लेकर बताया कि विपिन का कई और लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा था. इस बात को लेकर उसकी बहन निक्की का विपिन से झगड़ा हुआ करता था. एक बार निक्की के परिजन ने विपिन को रंगे हाथों एक लड़की के साथ दिल्ली में पकड़ा था.

निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी एक ही घर में हुई थी. निक्की की बहन कंचन का कहना है कि पिछले 8-9 दिन से निक्की और उसके पति के बीच में विवाद चल रहा था. निक्की की बहन कंचन का दावा है कि निक्की के पति विपिन का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था, जिसका पता निक्की को चल गया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था.

घटना का वीडियो बहन ने किया रिकॉर्ड

21 अगस्त को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि निक्की को उसी के ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला. उसके पति और सास ने मिलकर निक्की को जिंदा जला डाला. जब निक्की के साथ उसका पति और उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे. तभी घटना का वीडियो कंचन ने रिकॉर्ड कर लिया था. फिर कंचन ने परिजन को मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद निक्की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी.

दूसरी लड़की के साथ दिल्ली में पकड़ा

आरोप है कि निक्की के घर वालों ने निक्की के पति विपिन को दूसरी लड़की के साथ दिल्ली में पिछले साल पकड़ा था. उस दौरान का परिजन के पास वीडियो भी है. कंचन ने बताया कि विपिन रात-रात भर घर नहीं आता था. इस बारे में जब मेरी बहन पूछती थी कि कहां रहते हो तो भी विपिन निक्की से साथ मारपीट करता था. इसके साथ ही कंचन ने ये भी बताया कि ही निक्की के साथ इस घटना अचानक से अंजाम नहीं दिया गया. बल्कि, ये प्री प्लान तरीके से किया गया. 8 दिन से चीजें चल रही थीं.

दूसरे लड़कियों के साथ चल रहे थे चक्कर

साल 2016 दिसंबर में दोनों बहनों की शादी हुई थी. दहेज में स्कॉर्पियो, बुलेट और नगद दिए गए थे, लेकिन फिर भी ससुराल वाले और विपिन निक्की के साथ और पैसों, दहेज के लिए मारपीट करता था. बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपिन के दूसरे लड़कियों के साथ चक्कर थे. उसे उन लड़कियों को मोबाइल देने थे, जिसके लिए उसे पैसे चाहिए थे. अब पुलिस ने आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन निक्की के परिजन सभी आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |