‘मैं बच जाता, लेकिन…’, महाराष्ट्र में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, मरने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक किसान ने आत्महत्या कर ली. इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने ये कदम उठाने की वजह बताई. किसान ने रिकॉर्ड किए वीडियो में बताया कि वह कर्ज से परेशान है. उसे उम्मीद थी कि कर्ज माफ कर दिया जाएगा, लेकिन जब कर्ज माफ नहीं किया गया तो किसान ने तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया और अपनी जान दे दी.

ये मामला अहिल्यानगर के नेवासा तालुका से सामने आया है, जहां एक किसान ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले किसान का नाम बाबासाहेब सरदे बताया जा रहा है. बाबासाहेब सरदे ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. किसान ने वीडियो में कहा, मुझे उम्मीद थी कि जल्द ही कर्ज माफ हो जाएगा. किसानों से किए गए वादे के मुताबिक कर्ज माफ नहीं किया गया. अगर सही समय पर मदद की जाती, तो मैं बच जाता, लेकिन अब मेरा आत्मविश्वास खत्म हो गया है.

बाकी किसानों की मदद करने की कही बात

किसान ने आगे कहा कि इस दुनिया में जहां कर्ज में डूबे किसानों का शोषण किया जा रहा है, पैसे के बिना कुछ नहीं होता. अगर मेरे जीवित रहते मेरी मदद नहीं की गई, तो कम से कम मेरे मरने पर बाकी किसानों की मदद करें. इस घटना को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर निशाना साधा. भाजपा-शिंदे सेना और अजित दादा की भ्रष्ट गठबंधन सरकार अब किसानों की ओर ध्यान देगी. हर रोज औसत 6 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन इनकी राज्य सरकार को कोई परवाह नहीं है.

डिप्टी सीएम ने किसानों से की अपील

वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार ने किसानों से आत्महत्या जैसे कदम न उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी पूरी मदद कर रही है और समय आने पर कर्ज भी माफ कर दिया जाएगा. डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को किसानों से अहिल्यानगर में बात करते हुए कहा कि करीब 20 हजार करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ किए गए हैं. आत्महत्या परेशानी का हल नहीं है. किसानों से गुजारिश है कि वह इस तरह का कदम न उठाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |