बाइक टैक्सी पर सवार अमेरिकी कंपनी के इंजीनियर की मौत, पहने हुए थे छोटू हेलमेट, क्वालिटी पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में बाइक टैक्सी को एक कार ने टक्कर मार दी. इस टक्कर से बाइक पर सवार अमेरिकी कंपनी के एक सीनियर इंजीनियर की मौत हो गई. मृतक की पहचान असम के अंकुर विकास बोरा के रूप में हुई है. उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिये भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी आया है.

इंजीनियर की मौत के बाद बाइक टैक्सी के हेलमेट की क्वॉलिटी पर सवाल उठने लगे हैं. दूसरी तरफ मामले में फेज-2 थाना पुलिस बाइक कैब को टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी जुटा रही है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है. सेक्टर-83 में मेट्रे स्टेशन के बाद यू-टर्न लेते वक्त बाइक टैक्सी को एक कार ने टक्कर मार दी थी।

हादसे में सीनियर इंजीनियर की मौत

असम के रहने वाले अंकुर एनएसईजेड की अमेरिकी कंपनी में काम करते थे. डेढ़ महीने पहले प्रमोशन पाकर वे बेंगलोर से नोएडा आए थे. मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वह बाइक टैक्सी से जा रहे थे. इस दौरान सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन के पास यू-टर्न लेते समय एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अंकुर की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, परिवार अंकुर का शव लेकर असम गया है मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा.

हेलमेट क्वालिटी पर सवाल

इस हादसे के बाद से बाइस टैक्सी के हेलमेट क्वालिटी पर सवाल उठ रहा है. कैब बाइक पर सवारियों को जो हेलमेट दिया जाता है, वह बेहद लो क्वॉलिटी का होता है. कुछ तो इस हेलमेट को लगाते भी नहीं हैं बास पुलिस को देखकर सिर पर रख लेते है. इस पैतरे का मकसद सिर्फ चलान से बचना होता है.

प्राइवेट नंबर से चल रही बाइक टैक्सी पर एक्शन

पुलिस ने बताया कि नियम तोड़ने वाली बाइक टैक्सी पर एक्शन लिया जा रहा है. प्राइवेट बाइक पर सवारी बैठाकर चलने पर बुधवार को ही 145 चालान किए गए थे. यह संख्या हादसे वाले दिन भी 112 थी. गुरुवार को भी ऐसे 179 वाहनों का ई-चालान किया गया. गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक पुलिस प्राइवेट नंबर पर चल रही बाइक टैक्सी पर लगातार एक्शन ले रही है. पिछले कुछ दिनों में करीब 500 बाइकों के चालान हो चुके है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |