UP में बारिश से राहत नहीं, 38 जिलों में येलो अलर्ट, 47 जिलों में बिजली गिरने की आशंका

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते कुछ दिनों ने यूपी में लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान करके रखा हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर शुरू हो सकता है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 22 अगस्त यानी आज से आगामी 26 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि ये बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर है. यूपी के ज्यादातर इलाकों में बंगाल की खाड़ी में बने नये वेदर सिस्टम के असर से बारिश की संभावना है. ऐसे में आगामी 26 अगस्त तक यूपी में बरसात का दौर रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.

38 जिलों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट

आज प्रदेश के 38 जिलों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. 47 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. 24 और 25 अगस्त को दोनों ही संभागों में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात की संभावना है. 26-27 अगस्त तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

इन जिलों में बरसात का अलर्ट

आज प्रयागराज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, आगरा, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, चंदौली, मीर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, अंबेडकर नगर और बिजनौर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन और ललितपुर में आज सभी जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है.

सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और शामली में गरज के बारिश हो सकती है. नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, एटा. मैनपुरी, और कासगंज में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |