शाजापुर
—–
सी.एम.हेल्पलाईन में 20 अगस्त को प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रेंकिंग में शाजापुर जिले ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिये प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतों की समीक्षा की जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये एवं प्रतिदिन सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभाग एवं अधिकारियों की समीक्षा एवं मॉनिर्टिंग की जा रही थी। जिसके फलस्वरूप माह जुलाई-2025 में प्राप्त शिकायतों एवं 50 दिवस से अधिक दिवस से लंबित शिकायतों के निराकरण में प्रदेश स्तर से जारी रैंकिग में सम्पूर्ण प्रदेश में शाजापुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस प्रकार शाजापुर जिला लगातार तीन माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ हैं।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur