क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के संविधान में बदलाव क्यों होते हैं और ये कैसे किए जाते हैं? क्या हर संशोधन देश की तकदीर बदल सकता है? आज संसद में पेश किया गया, 130वां संविधान संशोधन बिल चर्चा में है-जिसे लेकर एक तरफ सियासी घमासान मचा है, तो दूसरी तरफ आम लोगों में इसे लेकर जिज्ञासा है. क्या ये बिल लोकतंत्र को मजबूत करेगा या खतरे की घंटी है?
तो चलिए, जानते हैं इस संविधान संशोधन बिल की पूरी कहानी, संविधान संशोधन का इतिहास और विवादों के दिलचस्प मोड़!सबसे पहले बात करते हैं कि 130वां संविधान संशोधन बिल-2025 चर्चा में क्यों है? तो बुधवार, 20 अगस्त 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन बड़े बिल पेश किए: