शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के 3 सगे भाई जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

शाजापुर।
जिला शाजापुर में शांति एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शाजापुर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क)(ख) के तहत जिला बदर की कार्यवाही की गई है।*

*पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत* के प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि कसाईवाड़ा, थाना कोतवाली शाजापुर निवासी –

1. इमरान पिता लियाकत खां उम्र 37 वर्ष,

2. फरहान पिता लियाकत खां उम्र 36 वर्ष,

3. जिशान खां पिता लियाकत खां उम्र 29 वर्ष,

लंबे समय से आपराधिक एवं समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इनमें लोगों को भयभीत करना, गाली-गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखना, सट्टा संचालन करना एवं शासकीय आदेशों की अवहेलना करना जैसे कृत्य शामिल हैं। इनके कारण नगर की शांति व्यवस्था एवं जनसाधारण की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी द्वारा तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध एक वर्ष की अवधि तक जिला शाजापुर एवं इसके समीपवर्ती जिले – देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़ एवं सीहोर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का जिलाबदर आदेश पारित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह कार्यवाही राज्य की सुरक्षा, लोक व्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में आवश्यक होने से की गयी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |