*मक्सी।
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आम जन में नशे के दुष्परिणामों से बचाव एवं नशे की रोकथाम हेतु दिनांक 13 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री के आथित्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को विद्यार्थियों सहित स्टाफ द्वारा देखा गया ।इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील वागले के निर्देशन में नशे के दुष्परिणाम दर्शाते हुए सामान्य जन को जागृत करने हेतु एक रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत झोंकर एवं डाक घर भवन में उनके सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता करवाते हुए अपने प्रदेश को नशा मुक्त अभियान से जोड़ते हुए नशा मुक्त बनाने का दृढ संकल्प लेकर नशा न करने की शपथ ली गई। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पारीबाई ग्राम पंचायत झोंकर एवं उपसरपंच श्री मधुसूदन करनावदिया , मंत्री ग्राम पंचायत,डाक विभाग के कर्मचारियो सहित स्थानीय लोग श्री बाल कृष्ण आदि भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ में प्रोफेसर मीनू गजाला खान,प्रो लाखन सिंह कुशवाह, डॉ अपर्णा जैन, डॉ सौदान सिंह मकवाना ,डॉ विनीता परमार, हेमंत डबरिया, चिराग नाथ योगी, राहुल कुमरावत जगदीश देवड़ा सहित मुस्कान , रागिनी, मेघा,अशऀला, लक्ष्मी, प्रीति ,मनीषा , भूपेंद्र कुणाल ,पुनीत रोहितआदि विद्यार्थी उपस्थित थे।




