झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां को झुककर किया प्रणाम… बाबा रामदेव ने ऐसे दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के संस्कार भोज में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए. योग गुरु बाबा रामदेव के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह भी शिबू सोरेन के संस्कार भोज में नमेरा पहुंचे. जहां उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार से मुलाकात की और सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में किया था. शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार से संबंधित सभी पूरे काम विधि विधान के साथ नमेरा में ही किए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

झारखंड मुख्यमंत्री आवास ने संस्कार भोज में बाबा रामदेव और रक्षा मंत्री राजनाथ की उपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की. जिसमें लिखा गया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में शामिल होने हेतु बाबा रामदेव नेमरा पहुंचे. बाबा रामदेव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. बाबा रामदेव ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद भी लिया.

यहां देखे पोस्ट:

सुरक्षा के लिए की गई थी कढ़ी व्यवस्था

शिबू सोरेन के संस्कार भोज में लाखों की संख्या में मेहमान और आगंतुक आए. सिर्फ झारखंड से ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों से भी कई नामी लोग इस संस्कार भोज में शामिल हुए. संस्कार भोज में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 2500 से अधिक पुलिस तैनात की गई. साथ में ही पार्किंग से आगंतुकों को लाने और ले जाने के लिए 300 से भी अधिक ई रिक्शा चलवाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या न हो.

2 लाख से भी अधिक लोगों का था इंतजार

शिबू सोरेन के संस्कार भोज में करीब दो लाख से भी अधिक लोगों के लिए इंतजाम किया गया था. भोज में पहुंचे लोगों के लिए 12 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनवाए गए थे. शाकाहारी और मांसाहारी लोगों के लिए खाने के अलग इंतजाम थे. व्यंजन में दाल-चावल से लेकर मछली फ्राई और मटन समेत कई स्वादिष्ट पकवान शामिल थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |